फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nodal officer gave special instructions for Rapid response team will examine 10 patients every day

गोरखपुर में रैपिड रिस्पांस टीम प्रतिदिन करेगी 10 मरीजों की जांच, नोडल अधिकारी ने दिया ये खास निर्देश

Mon, 10 Aug 2020 01:45 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 10 Aug 2020 01:45 PM IST
विज्ञापन
Nodal officer gave special instructions for Rapid response team will examine 10 patients every day
एनेक्सी भवन में चिकित्साधिकारियों के साथ बैठक करते नोडल अधिकारी, डीएम व अन्य। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर जनपद के नोडल अधिकारी एवं अपर मुख्य सचिव चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास तथा आबकारी विभाग संजय आर. भूसरेड्डी ने रविवार को सीएचसी एवं पीएचसी के चिकित्साधिकारियों के साथ बैठक की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रैपिड रिस्पांस टीम प्रतिदिन क्षेत्र में जाएं और कम से कम 10 मरीजों की जांच अवश्य करें। साथ ही प्रतिदिन की रिपोर्ट एमवाईसी को उपलब्ध कराए। सभी एमवाईसी भी कोरोना मरीजों की पूरी जानकारी एवं रिपोर्ट अपने पास रखें।
विज्ञापन


एनेक्सी भवन सभागार में आयोजित बैठक में नोडल अधिकारी ने कहा कि सभी चिकित्सालयों में कोविड हेल्प एवं फ्लू डेस्क बनाएं। उन्होंने घर-घर सर्वे पर जोर देते हुए कहा कि लोगों को जागरूक करें। गंभीर बीमारी वाले लोगों की पहचान कर तत्काल जांच कराई जाए। अस्पताल में दवा की कमी न होने पाए। जब 10 प्रतिशत दवा शेष रहे, तभी दवा मंगा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन ने डाक्टरों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि लोगों की जान बचाना हमारी प्राथमिकता है, जिसमें सभी का सहयोग जरूरी है। इस मौके पर सीडीओ इंद्रजीत सिंह, अपर निदेशक स्वास्थ्य जेएम त्रिपाठी,  अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नंद कुमार समेत सभी सीएचसी एवं पीएचसी के चिकित्साधिकारी मौजूद रहे।


होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों को रोज दो बार करें फोन
नोडल अधिकारी एसआर भूसरेड्डी ने कहा कि होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों को रोज दो बार फोन कर उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लें। स्वास्थ्य ठीक न होने पर तत्काल कोविड अस्पताल में शिफ्ट किया जाए। उन्होंने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि सभी आशा एवं एएनएम को सैनिटाइजर उपलब्ध कराया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed