फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   No required of TDR during Cancellation of Railways tickets online

टिकट कैंसिल करने के लिए रेलवे ने बदला ये खास नियम, अब नहीं बनवाना पड़ेगा टीडीआर

Sun, 17 May 2020 09:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 17 May 2020 09:16 PM IST
विज्ञापन
No required of TDR during Cancellation of Railways tickets online
IRCTC
अगर आपके पास रेल का काउंटर टिकट है तो उसे ऑनलाइन भी निरस्त करा सकते हैं। तरीका भी बेहद आसान है और रिफंड लेने के लिए टिकट डिपॉजिट रिसिप्ट (टीडीआर) भी बनवाने की जरूरत नहीं है। आईआरसीटीसी (इंडियन रेलवे कैटरिंग एवं टूरिज्म कॉरपोरेशन) की वेबसाइट से काउंटर टिकट को भी निरस्त कराने की सुविधा शुरू की गई है।
विज्ञापन


टिकट को कैंसिल कराने के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर लॉगिन करें। इसके बाद काउंटर टिकट कैंसिलेशन ऑप्शन पर जाकर ट्रेन नंबर और पीएनआर नंबर फीड कर दें। इस पर क्लिक करते ही टिकट बुक कराते समय के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा।
विज्ञापन


ओटीपी को फीड करते ही टिकट की डिटेल मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगी। वेरीफाई करने के बाद कैंसिलेशन और पूरा किराए के रिफंड का मैसेज मोबाइल पर आएगा। जब भी आरक्षण काउंटर खुलेगा, मोबाइल का संदेश दिखाने और रेल टिकट देने पर पूरा रिफंड वापस हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा तिथि से छह महीने तक यात्री रिफंड ले सकते हैं। अभी तक टिकट कैंसिल कराने के बाद टीडीआर बनवाना अनिवार्य था। नए नियम से लोगों को भागदौड़ से राहत मिल जाएगी।


एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि काउंटर टिकट कैंसिल कराने के लिए यात्री के पास टिकट बुक कराते समय रजिस्टर्ड कराया गया मोबाइल नंबर उपलब्ध होना अनिवार्य है। उसी नंबर पर ओटीपी आएगा। यात्री irctc.co.in के माध्यम से टिकट कैंसिल करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed