फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   No need to go round for NOC to pass map

मानचित्र पास कराने को एनओसी के लिए चक्कर नहीं लगाना होगा

Mon, 23 Aug 2021 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
No need to go round for NOC to pass map
मानचित्र पास कराने को एनओसी के लिए चक्कर नहीं लगाना होगा
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) में मानचित्र पास कराने संबंधी अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने के लिए तहसील कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना होगा। लगातार आ रही ऐसी समस्या को देखते हुए कमिश्नर रवि कुमार एनजी ने तहसील प्रशासन को एनओसी जारी करने के लिए एक टीम बनाने का निर्देश दिया है। इस टीम के पास ऑनलाइन आवेदन कर निर्धारित समय में आवेदक एनओसी प्राप्त कर सकेंगे।
जीडीए में मानचित्र पास कराने के लिए आवेदन करने के बाद तहसील से एक एनओसी मांगी जाती है। एनओसी का अभिप्राय यह होता है कि कि जिस भूखंड पर निर्माण के लिए मानचित्र पास कराने के लिए आवेदन किया गया है वह नजूल की तो नहीं है। इसके लिए आवेदक को तहसील का बार-बार चक्कर लगाना पड़ता है। विकास कार्यों को लेकर शनिवार को आयुक्त सभागार में संपन्न अवस्थापना समिति की बैठक में जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने यह मामला उठाया था। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कमिश्नर ने तहसीलदार सदर को निर्देश दिया कि एनओसी देने की प्रक्रिया को सरल बनाया जाए जिससे लोगों को बेवजह परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन

मानचित्र पास कराने के लिए तहसील से एनओसी प्राप्त करने में लोगों को काफी विलंब होता है। अवस्थापना समिति की बैठक में इस बात को रखा गया था। तहसीलदार को एनओसी के लिए टीम बनाने का निर्देश दिया गया है। -प्रेम रंजन सिंह, उपाध्यक्ष, जीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed