{"_id":"629efa436fd7fc2712204f42","slug":"no-ladder-on-side-of-water-body-in-ramgarhtal-a-culvert-will-be-built","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: रामगढ़ताल में वाटर बॉडी के किनारे सीढ़ी नहीं, पुलिया बनेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: रामगढ़ताल में वाटर बॉडी के किनारे सीढ़ी नहीं, पुलिया बनेगी
Tue, 07 Jun 2022 12:42 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:42 PM IST
सार
जीडीए उपाध्यक्ष प्रेमरंजन सिंह ने कहा कि वाटर बॉडी के सुंदरीकरण के लिए तैयार प्रस्ताव में आंशिक संशोधन हुआ है। अब दो पुलिया भी बनाई जाएगी। इसी सप्ताह टेंडर निकाल दिया जाएगा। करीब दो से तीन महीने में काम भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह। (फाइल)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के रामगढ़ताल के पास स्थित वाटर बॉडी के सुंदरीकरण प्रस्ताव में थोड़ा बदलाव किया गया है। अब वाटर बॉडी के किनारे सीढ़ी नहीं बनेगी। इसके बीच में आवागमन के लिए दो स्थानों पर आकर्षक पुलिया बनाई जाएगी। इस आंशिक संशोधन के साथ मुख्यमंत्री वाटर बॉडी के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे चुके हैं।
गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) परियोजना को जल्द धरातल पर लाने की तैयारी में जुट गया है। इसी सप्ताह टेंडर निकालने की तैयारी है। तीन महीने के भीतर निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा।
होटल मैरियट के संचालक की तरफ से प्रस्ताव देने के बाद यह भी तय हुआ है कि वाटर बॉडी का सुंदरीकरण कराने के बाद इसके देखरेख की जिम्मेदारी होटल प्रबंधन को दे दी जाएगी। होटल प्रबंधन, वाटर बॉडी में बोटिंग आदि का संचालन करेगा। हालांकि, आमजन के लिए भी बोटिंग आदि की सुविधा हमेशा उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
रामगढ़ताल स्थित नया सवेरा के पास से शुरू होकर वाटर बॉडी अंबेडकर पार्क, तारामंडल होते हुए सर्किट हाउस के पीछे तक 42 एकड़ में फैली है। पहले चरण में वाटर बॉडी को चमकाने पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च होने की उम्मीद है।
जीडीए उपाध्यक्ष प्रेमरंजन सिंह ने कहा कि वाटर बॉडी के सुंदरीकरण के लिए तैयार प्रस्ताव में आंशिक संशोधन हुआ है। अब दो पुलिया भी बनाई जाएगी। इसी सप्ताह टेंडर निकाल दिया जाएगा। करीब दो से तीन महीने में काम भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) परियोजना को जल्द धरातल पर लाने की तैयारी में जुट गया है। इसी सप्ताह टेंडर निकालने की तैयारी है। तीन महीने के भीतर निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
होटल मैरियट के संचालक की तरफ से प्रस्ताव देने के बाद यह भी तय हुआ है कि वाटर बॉडी का सुंदरीकरण कराने के बाद इसके देखरेख की जिम्मेदारी होटल प्रबंधन को दे दी जाएगी। होटल प्रबंधन, वाटर बॉडी में बोटिंग आदि का संचालन करेगा। हालांकि, आमजन के लिए भी बोटिंग आदि की सुविधा हमेशा उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
रामगढ़ताल स्थित नया सवेरा के पास से शुरू होकर वाटर बॉडी अंबेडकर पार्क, तारामंडल होते हुए सर्किट हाउस के पीछे तक 42 एकड़ में फैली है। पहले चरण में वाटर बॉडी को चमकाने पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च होने की उम्मीद है।
ये काम होंगे
वाटर बाडी के पानी को साफ करने के साथ की इसके दोनों ओर साइकिल ट्रैक एवं पाथ वे बनाया जाएगा। दोनों ओर रंग-बिरंगे फूल वाले वृक्ष लगाए जाएंगे। दो जगह पुलिया बनाई जाएगी। दोनों ओर बैठने के लिए बेंच भी लगाने की योजना है। आर्नामेंटल लाइट लगाई जाएगी। वाटर बॉडी में नौकायन की सुविधा भी मिलेगी।जीडीए उपाध्यक्ष प्रेमरंजन सिंह ने कहा कि वाटर बॉडी के सुंदरीकरण के लिए तैयार प्रस्ताव में आंशिक संशोधन हुआ है। अब दो पुलिया भी बनाई जाएगी। इसी सप्ताह टेंडर निकाल दिया जाएगा। करीब दो से तीन महीने में काम भी शुरू हो जाएगा।