फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   No hearing on negligence now, action decided: SDM

लापरवाही पर अब सुनवाई नहीं, कार्रवाई तय : एसडीएम

Fri, 20 Sep 2024 04:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 20 Sep 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
No hearing on negligence now, action decided: SDM
सलेमपुर। ब्लॉक सभागार में एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने नायब तहसीलदार और राजस्व विभाग के साथ जनता दर्शन में सुनवाई कीं। इस दौरान उनके समक्ष 50 शिकायतें आईं, इनमें से दो का मौके पर निस्तारण करवाया। अन्य मामलों के तत्काल निस्तारण के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कर्मचारियों को चेताया कि अब काम में लापरवाही पर सुनवाई नहीं होगी, कार्रवाई तय है इसलिए काम में सुधार लाएं।
विज्ञापन

जनता दर्शन में बृहस्पतिवार को इचौना से आए दिनेश गुप्ता की माता रमित्रा देवी का नाम खतौनी में गलत दर्ज हो गया था। जिसकी शिकायत मिलते ही एसडीएम ने तुरंत रजिस्टार कानूनगो संतोष वर्मा को बुलाकर संशोधन कराया। इसके अलावा लार के मटियरा गांव निवासी राम अधार यादव ने अपने निजी जमीन में कुछ लोगों के कब्जा करने की शिकायत पर राजस्व निरीक्षक से मौके पर पहुंच मामले के निस्तारण का आदेश दिया। चांद पलिया गांव की उर्मिला देवी पत्नी इंद्रजीत गोंड़, परसिया भगवती के शैंलेंद्र कुमार, कुण्डावल हरी बब्बन यादव, जोगापुर माफी के विजयी, बृजकिशोर, सत्य नारायण आदि ने भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों को रखा।
विज्ञापन

कई शिकायतकर्ताओं ने विवाद बढ़ाने का जिम्मेदार लेखपाल और राजस्व निरीक्षक को बताया। इस पर एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने संबंधित राजस्व निरीक्षक व लेखपाल को फटकार लगाते कहा कि सभी अपना कार्य निष्ठापूर्वक करें लापरवाही करने वाले कर्मचारियों को किसी भी हाल में बक्सा नहीं जाएगा। इस दौरान नायब तहसीलदार गोपालजी व राजस्व निरीक्षण व दो दर्जन से अधिक गांवों के लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed