फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   No change in election symbols for panchayat elections 2021

पंचायत चुनाव 2021: कुछ तोप, तलवार लेकर मैदान में उतरेंगे तो कोई कुल्हाड़ी-पिस्टल

Sun, 14 Mar 2021 01:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 14 Mar 2021 01:18 PM IST
सार

  • पंचायत चुनाव के लिए चुनाव चिन्हों में कोई बदलाव नहीं
  • नाम के पहले अक्षर के हिसाब से मिलेगा विकल्प

विज्ञापन
No change in election symbols for panchayat elections 2021
पंचायत चुनाव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कुछ प्रत्याशी तोप-तलवार और त्रिशूल लेकर मैदान में उतरेंगे तो कोई कुल्हाड़ी और पिस्टल के नाम पर वोट मांगता दिखाई व सुनाई पड़ेगा। सभी पदों के लिए तय चुनाव चिन्ह में इस बार कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।

विज्ञापन


ग्राम पंचायत प्रधान पद के लिए कुल 48 चुनाव चिन्ह तय किए गए हैं, जबकि जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 45, बीडीसी सदस्य पद के लिए 36 तथा ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 18 तरह के चुनाव चिन्ह तय हैं। नाम के पहले अक्षर के मुताबिक उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह मिलेगा ।
विज्ञापन


प्रधान पद के लिए तय चुनाव चिन्ह
अनाज ओसाता हुआ किसान, इमली, कन्नी, कार, किताब, कैमरा, कैरम बोर्ड, कोट, खड़ाऊं, गदा, गले का हार, घंटी, चारपाई, चूड़ियां, छत का पंखा, टेबिल लैंप, टोकरी, डेस्क, ड्रम, तांगा, तोप, त्रिशूल, दरवाजा, धनुष, धान का पेड़, पत्तियां, पहिया, पालकी, पुल, फावड़ा, फुटबाल, फूल और घास, बल्लेबाज, बस, बांसुरी, बाल्टी, बिजली का खंभा, बिजली का बल्ब, बेंच, बैलगाड़ी, भवन, भुट्टा, मोटरसाइकिल, मोमबत्ती, रिंच, लिफाफा, वायुयान, हथौड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


 

बीडीसी सदस्य के लिए तय चुनाव चिन्ह

अनार, अलाव और आदमी, अंगूठी, आटा चक्की (चकिया), ईंट, कड़ाही, कांच का गिलास, कुंआ, केला का पेड़, गुल्ली-डंडा, गेंद और हाकी, चकला बेलन, चिड़िया का घोसला, जीप, टार्च, टेबिल फैन, टैंक, टोपी, तलवार, दमकल (आग बुझाने की गाड़ी), नारियल, पतंग, पानी का जहाज, प्रेस, फ्रॉक, भगौना, रेल का इंजन, लड़का-लड़की, लेटर बाक्स, शहनाई, सरौता, सिलाई मशीन, स्टूल, स्लेट, हंसिया, हारमोनियम

जिला पंचायत सदस्य पद के लिए तय चुनाव चिन्ह
आरी, उगता सूरज, कप और प्लेट, कलम और दवात, कुल्हाड़ी, केतली, कैंची, क्रेन, खजूर का पेड़, गमला, गिटार, घुड़सवार, चश्मा, छड़ी, छाता, झोपड़ी, टाइपराइटर, टेलीफोन, टेलीविजन, ट्रैक्टर, ढोलक, तरकस, तराजू, ताला-चाबी, थरमस, नाव, पिस्टल, फसल काटता किसान, फावड़ा-बेल्चा, बल्ला, मछली, रेडियो, रोड रोलर, लट्टू, लाउड स्पीकर, वृक्ष, शेर, सितारा, सिर पर कलश लिए स्त्री, सीटी, सैनिक, स्कूटर, हाथ-ठेला, हल, हेलीकॉटर

ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए तय चुनाव चिन्ह
आम, ओखली, अंगूर, केला, गुलाब का फूल, घड़ा, डमरू, तंबू, नल, पेंसिल, फरसा, बंदूक, बैडमिंटन का बल्ला, ब्रश, ब्लैकबोर्ड, रिक्शा, शंख, सुराही

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed