फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   no attempt to crush CBI officer with truck just an accident in Gorakhpur

गोरखपुर: सीबीआई अफसर को ट्रक से कुचलने की नहीं हुई थी कोशिश, महज हादसा

Sat, 05 Nov 2022 12:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 05 Nov 2022 12:03 PM IST
सार

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के पिपरालाला गांव के मूल निवासी रूपेश श्रीवास्तव सीबीआई में डिप्टी एसपी के पद पर हैं। 12 अगस्त 2022 को गांव से लौटते समय उसके वाहन में दो बार एक ट्रक से टक्कर लगी। पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम जैसे हाईप्रोफाइल केस की जांच में शामिल होने की वजह से रूपेश ने ट्रक से कुचलने की कोशिश का केस दर्ज कराया था।

विज्ञापन
no attempt to crush CBI officer with truck just an accident in Gorakhpur
सीबीआई अफसर रूपेश श्रीवास्तव। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके में सीबीआई अफसर रूपेश श्रीवास्तव को साजिशन ट्रक से कुचलने की कोशिश नहीं की गई थी। गाड़ी में टक्कर महज हादसा ही था। ट्रक चालक की हादसे के समय ही मौत हो गई थी, इस वजह से कोई गुनाहगार भी नहीं बचा। जांच और साक्ष्यों के आधार पर एक नवंबर को गुलरिहा पुलिस ने एफआर (फाइनल रिपोर्ट) लगाकर फाइल बंद कर दी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के पिपरालाला गांव के मूल निवासी रूपेश श्रीवास्तव सीबीआई में डिप्टी एसपी के पद पर हैं। 12 अगस्त 2022 को गांव से लौटते समय उसके वाहन में दो बार एक ट्रक से टक्कर लगी। पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम जैसे हाईप्रोफाइल केस की जांच में शामिल होने की वजह से रूपेश ने ट्रक से कुचलने की कोशिश का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन


पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया था। जांच की तो पता चला कि हादसे के बाद ट्रक चालक की दबकर मौत हो गई थी और उस ट्रक में उसके अलावा कोई शामिल नहीं था। ट्रक कुशीनगर के निवासी का था और वह सामान उतारकर लौट रहा था। सीसी टीवी कैमरे, ट्रक के आने के रास्तों की जांच व वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पाया कि उस दिन महज हादसा हुआ था, कोई कुचलने की कोशिश नहीं की गई थी। इसी आधार पर पुलिस ने केस को खत्म करने हुए फाइनल रिपोर्ट लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुशीनगर का रहने वाला था ट्रक ड्राइवर
ट्रक ड्राइवर की पहचान कुशीनगर जिले के सुकरौली के रहने वाले बदन कुमार (28) के रूप में हुई थी। उसकी हादसे के समय ही मौत हो गई थी। ट्रक को जब हटाया गया तो उसकी लाश दबी हुई मिली थी।


एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि पुलिस की जांच में महज हादसा सामने आया है। जांच और वैज्ञानिक साक्ष्यों के बाद पुलिस ने एक नवंबर को फाइनल रिपोर्ट लगा दी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed