{"_id":"61f389eeabc73a06b32a93e6","slug":"nitish-singh-in-preparation-for-hoisting-tricolor-on-mount-everest","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने की तैयारी में नीतीश, हिमाचल प्रदेश में कर रहे ट्रेनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने की तैयारी में नीतीश, हिमाचल प्रदेश में कर रहे ट्रेनिंग
Fri, 28 Jan 2022 11:51 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:51 AM IST
सार
नीतीश ने बारहवीं की पढ़ाई राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज से उत्तीर्ण की है। वर्तमान में वो गोरखपुर विश्वविद्यालय से बीबीए की पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय युवा पर्वतारोही नीतीश सिंह
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर के अंतरराष्ट्रीय युवा पर्वतारोही नीतीश सिंह जल्द ही विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (29031 फिट) की चढ़ाई करेंगे। पिछले एक महीने से वो हिमाचल प्रदेश के जगतसुख में रहकर ट्रेनिंग ले रहे हैं।
विज्ञापन
शहर के राजेंद्र नगर के रहने वाले नीतीश ने फोन पर हुई बातचीत में बताया कि सुबह 5 बजे उठ कर लगभग 6 से 8 किमी की दौड़ लगाते हैं। उस समय तापमान लगभग -4 डिग्री होता है। 8 बजे तक योग-व्यायाम करते हैं। 10:30 बजे 12-15 किलो बैग के साथ चढ़ाई करते हैं।
विज्ञापन
इस दौरान खान-पान व स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रख रहे हैं। इस अभियान व तैयारी में ट्रेवल बुटीक उन्हें सहयोग कर रहा है। नीतीश सिंह पूर्व में भी कई चोटियों पर तिरंगा फहरा चुके हैं।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय युवा पर्वतारोही नीतीश सिंह ने बीते साल दो अंतरराष्ट्रीय महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी को फतह किया है, जिसमें पहला अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो और दूसरा यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस है।
Trending Videos
ऐसे बने पर्वतारोही
नीतीश के पिता शहीद लांस नायक अमरजीत सिंह कारगिल युद्ध के दौरान सड़क दुर्घटना में शहीद हो गए थे। पिता के उत्तराखंड में तैनाती के दौरान नीतीश आर्मी स्कूल रूड़की की कक्षा पांचवीं में पढ़ाई करते थे। एक बार परीक्षा में शामिल होने के लिए उन्हें हिमाचल प्रदेश स्थित सोलन जाना पड़ा था।इस दौरान पहाड़ों और प्रकृति की अनोखी छंटा ने उनका मन मोह लिया। दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई के दौरान उनका शौक परवान चढ़ा। राजेंद्र नगर में मां जलसा देवी, भाई नीरज सिंह, दीपक सिंह और बहन नीतू सिंह के साथ रहने वाले नीतीश ने बारहवीं की पढ़ाई राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज से उत्तीर्ण की है। वर्तमान में वो गोरखपुर विश्वविद्यालय से बीबीए की पढ़ाई कर रहे हैं।
अभी तक इन चोटियों पर लहराया तिरंगा
2018: माउंट एवरेस्ट पर 17598 फिट बेस कैंप से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया।
2018: लेह लद्दाख स्थित माउंट स्टॉक कांगड़ी 6124 मीटर एवं सर्व शिक्षा अभियान, सब पढ़े सब बढ़े का संदेश दिया।
2019: अरुणाचल प्रदेश स्थित मीराथांग ग्लेशियर 16600 फीट।
2019: मध्यप्रदेश के इंदौर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट क्लाइंबिंग में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया।
2020: उत्तराखंड में स्थित पीनट चोटी 9000 फीट
2020: माउंट रूद्र गैरा उत्तराखंड 19081 फीट।
2021: अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर फहराया तिरंगा।