फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nishad Party workers protest againts BJP in Gorakhpur

गोरखपुर में निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं जताया आक्रोश, भाजपा पर लगाया ये आरोप, देखें वीडियो

Fri, 11 Sep 2020 08:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 11 Sep 2020 08:31 PM IST
सार

  • निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
  • सांसद के आवास का घेराव नहीं कर सके तो सड़क पर बैठे, सांसद से की बात 

विज्ञापन
Nishad Party workers protest againts BJP in Gorakhpur
निषाद पार्टी के कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में आरक्षण और राजनीति में मछुआरा समाज की भागीदारी में बढ़ोतरी के लिए शुक्रवार की दोपहर निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सांसद रवि किशन के आवास का घेराव करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। हालांकि पहले से ही सुरक्षा के चुस्त-दुरुस्त इंतजाम किए गए थे। बाद में कार्यकर्ताओं ने सांसद के पीए व पीआरओ को ज्ञापन दिया। साथ ही भाजपा से वादा पूरा करने की मांग रखी।

विज्ञापन


निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने मांगों को लेकर आंदोलन करने की घोषणा की थी। पुलिसकर्मियों ने कार्यकर्ताओं को काफी देर तक समझाया बुझाया और सांसद के घर पर नहीं होने की जानकारी दी। इसके बावजूद कार्यकर्ता आवास तक जाना चाहते थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच आवास के बाहर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए। इससे नाराज कार्यकर्ता सड़क पर ही बैठ गए और वीडियो कॉलिंग के जरिए सांसद से बात करने की मांग करने लगे। सांसद ने दोपहर दो बजे प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र निषाद से मोबाइल फोन पर बात की।


रवींद्र ने कहा कि आरक्षण हमारा अधिकार है। इसके बाद ही सांसद के पीए व पीआरओ ने मौके पर जाकर ज्ञापन लिया। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि 15 सितंबर को जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को ज्ञापन देंगे।

मांगें नहीं मानी गईं तो 25 सितंबर को दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान जगदीप निषाद, सूरज निषाद, निक्की निषाद, गुंजा निषाद, महेंद्र निषाद, रामप्रीत निषाद, बांके निषाद व शंभू निषाद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed