{"_id":"61a70bf45f600c20b92e1cdf","slug":"nishad-party-stands-in-favor-of-killers-in-ankur-shukla-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: अंकुर शुक्ला हत्याकांड में गरमाई राजनीति, हत्यारोपियों के पक्ष में खड़ी हुई निषाद पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: अंकुर शुक्ला हत्याकांड में गरमाई राजनीति, हत्यारोपियों के पक्ष में खड़ी हुई निषाद पार्टी
Wed, 01 Dec 2021 11:15 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:15 AM IST
सार
सपा-बसपा के नेता पीड़ित परिवार के घर जा चुके हैं। ऐसे में निषाद पार्टी ने निषादों के उत्पीड़न का आरोप लगाया और आरोपी पक्ष की तरफ से खुलकर सामने आ गए।
विज्ञापन
अंकुर हत्याकांड: हत्यारोपियों के घर सहानभूति लेकर पहुंचे निषाद पार्टी के प्रदेश प्रभारी सरवन निषाद।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के रामपुर टप्पा गांव में अंकुर शुक्ला (17) की हत्या के बाद राजनीति तेज हो गई है। पहले सपा, बसपा के नेता अंकुर के परिजनों के समर्थन में आए। अब निषाद पार्टी आरोपी के पक्ष में उतर गई है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी सरवन निषाद मंगलवार को रामपुर टप्पा गांव गए और निषाद समुदाय से जुड़े हत्यारोपियों मनीष उर्फ कट्टा, अवधेश साहनी, सोनू और जयहिंद के परिजनों से मिले। सरवन ने निषादों के उत्पीड़न का आरोप लगाया और कहा कि निष्पक्ष जांच से सब कुछ सामने आ जाएगा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, किशोर अंकुर यादव की 22 नवंबर को दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। मामले में चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज है। इसमें से मनीष उर्फ कट्टा को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है। अवधेश साहनी ने कोर्ट में सरेंडर किया था। अब भी दो आरोपी सोनू व जयहिंद पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन
इसके विरोध में अंकुर के पिता महेंद्र नाथ शुक्ला, बड़े भाई राहुल शुक्ला, आंजनेय शुक्ला ने नाराजगी जताई और कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया था। राहुल शुक्ला का आरोप था कि निषाद पार्टी के दबाव में पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। इससे पहले बसपा विधायक विनय शंकर तिवारी और सपा नेता विश्वजीत त्रिपाठी ने घर जाकर अंकुर के परिजनों से मुलाकात की थी। अब निषाद पार्टी खुलकर सामने आ गई है।
विज्ञापन
पार्टी के प्रदेश प्रभारी सरवन निषाद का कहना है कि अंकुर की हत्या से दुख हुआ है। ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए, लेकिन एक घटना के बहाने निषाद समाज का उत्पीड़न ठीक नहीं है। उत्पीड़न नहीं रोका गया तो सड़क पर उतरकर विरोध किया जाएगा। निषाद पार्टी के कई नेता अपने समर्थकों के साथ आरोपियों के घर पहुंच गए।
अचानक पहुंची भीड़ से पीड़ित परिवार फिर से दहशतजदा है। परिवार पहले ही रामपुर टप्पा का घर बेचने का बोर्ड लगा दिया था। निषाद पार्टी के खुलकर सामने आने से वे और भयभीत हो गए हैं।