फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nishad Party in preparation for contesting 70 assembly seats

UP Election 2022: विधानसभा की 70 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में निषाद पार्टी, यहां है खास नजर

Wed, 22 Dec 2021 06:47 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 22 Dec 2021 06:47 PM IST
सार

निषाद पार्टी ने गोरखपुर ग्रामीण से मजबूत दावेदारी की है। हालांकि, सीटों का निर्धारण भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा के बाद ही होगा।

विज्ञापन
Nishad Party in preparation for contesting 70 assembly seats
गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ संजय निषाद व अन्य। (फाइल) - फोटो : amar ujala

विस्तार

निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) ने इस बार 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी की है। वह भाजपा की सहयोगी है। हालांकि, निषाद पार्टी को चुनाव में कितनी सीटें मिलेंगी, यह भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को तय करना है।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष सरवन निषाद बताते हैं कि गोरखपुर-बस्ती मंडल की 12 से ज्यादा सीटें निषाद बहुल हैं। इन इलाकों में पहले से संगठन मजबूत है। प्रदेश अध्यक्ष के अनुसार गोरखपुर ग्रामीण, चौरीचौरा व चिल्लूपार में निषाद मतदाताओं की संख्या अच्छी है। देवरिया की रुद्रपुर, कुशीनगर की तमकुहीराज व खड्डा और संतकबीरनगर की मेंहदावल विधानसभा सीट भी निषाद बहुल है। पार्टी ने कुशीनगर की तमकुहीराज विधानसभा सीट से पिछली बार अपना उम्मीदवार उतारा था। इस बार भी दावेदारी की गई है।

विज्ञापन

गोरखपुर ग्रामीण पर है खास नजर

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद बताते हैं कि वे गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं। 30 हजार से ज्यादा वोट मिले थे। गोरखपुर ग्रामीण से मजबूत दावेदारी की गई है। हालांकि, सीटों का निर्धारण भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा के बाद ही होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed