फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nirbhay Tiwari of Gorakhpur becomes the fastest runner of the state

उपलब्धि: प्रदेश के सबसे तेज धावक बने गोरखपुर के निर्भय तिवारी, रिकार्ड समय से पहले ही खत्म किया 100 मीटर दौड़

Mon, 23 Sep 2024 10:51 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 23 Sep 2024 10:51 AM IST
सार

लखनऊ में आयोजित इस प्रतियोगिता में निर्भय नाथ तिवारी ने 100 मीटर की दौड़ 10.74 सेकेंड में पूरी की। अंडर-23 में उत्तर प्रदेश के लिए यह रिकॉर्ड टाइमिंग है। इस रिकॉर्ड के साथ ही वे राष्ट्रीय प्रतियोगिता में यूपी का प्रतिनिधित्व करने के लिए भी क्वालीफाई हो गए हैं।

विज्ञापन
Nirbhay Tiwari of Gorakhpur becomes the fastest runner of the state
एथलेटिक्स वाली खबर में निर्भय तिवारी। - फोटो : स्त्रोत- स्वयं

विस्तार

गोरक्षनगरी के निर्भय नाथ तिवारी ने अंडर-23 आयु वर्ग में चौथे यूपी स्टेट ओपेन चैंपियनशिप में 100 मीटर दौड़ को रिकॉर्ड समय में पूरा कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई कर लिया।

विज्ञापन


लखनऊ में आयोजित इस प्रतियोगिता में निर्भय नाथ तिवारी ने 100 मीटर की दौड़ 10.74 सेकेंड में पूरी की। अंडर-23 में उत्तर प्रदेश के लिए यह रिकॉर्ड टाइमिंग है। इस रिकॉर्ड के साथ ही वे राष्ट्रीय प्रतियोगिता में यूपी का प्रतिनिधित्व करने के लिए भी क्वालीफाई हो गए हैं।
विज्ञापन


गोरखपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव एनडी सिंह सोलंकी ने बताया कि निर्भय रेलवे स्टेडियम में एथलेटिक्स कोच विनोद सिंह और सुकोमल के निर्देशन में अभ्यास करते हैं। कुशीनगर के बोदरवार निवासी निर्भय गोरखपुर के बेतियाहाता में रहते हैं। निर्भय इस समय स्पीड वर्क के लिए सैफई में सिंथेटिक ट्रैक पर अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रेया ने जीता रजत पदक
गाजियाबाद में आयोजित अंडर-20 जूनियर आयु वर्ग के 400 मीटर दौड़ में गोरखपुर की श्रेया सिंह ने रजत पदक जीता। श्रेया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक पक्का किया। दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर एथलेटिक्स संघ ने बधाई व शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed