{"_id":"5f9a969b099b6e1ff5664a8c","slug":"ninth-to-twelfth-class-student-will-get-one-thousand-scholarship-per-month","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों को हर महीने एक हजार पाने का मौका, ऐसे कर सकते हैं आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों को हर महीने एक हजार पाने का मौका, ऐसे कर सकते हैं आवेदन
Thu, 29 Oct 2020 03:46 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 29 Oct 2020 03:46 PM IST
सार
- राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
- कक्षा आठवीं के विद्यार्थी कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परिषदीय विद्यालयों की कक्षा आठ में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई के दौरान एक हजार रुपये प्रति माह की स्कालरशिप हासिल करने का मौका है। आवेदन वही विद्यार्थी कर सकते हैं जिनके माता-पिता की वार्षिक आय 1.5 लाख रुपये से कम है। यही नहीं उन्होंने सातवीं कक्षा 55 फीसदी अंक से पास की हो। ऐसे विद्यार्थी शासन स्तर से आयोजित होने वाली राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा को उत्तीर्ण करके स्कालरशिप प्राप्त कर सकते हैं। इच्छुक विद्यार्थी 10 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन (http://entdata.in/) कर सकते हैं।
इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 26 अक्तूबर से शुरू हो गया है। 13 दिसंबर को परीक्षा का आयोजन होगा। एससी और एसटी संवर्ग के विद्यार्थियों को कुल प्राप्तांक में पांच प्रतिशत की छूट है। परीक्षा में उत्तर प्रदेश के लिए 15143 सीटें आवंटित हैं। जागरूकता के अभाव में उतने आवेदन नहीं आते हैं।
गोरखपुर जिले में दो साल पहले परीक्षा के लिए बमुश्किल 100 आवेदन फार्म भरे जाते रहे हैं। विभाग ने स्थिति सुधारने के लिए जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया। दो साल बाद आवेदन की संख्या 400 को पार कर गई है। मगर ऐसा जनपद जहां 850 पूर्व माध्यमिक विद्यालय हैं और पढ़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या 25 हजार से अधिक है, वहां से 400 विद्यार्थियों का आवेदन करना भी सवाल खड़े करता है।

कहां के विद्यार्थी कर सकते हैं आवेदन
राजकीय, स्थानीय निकाय अथवा अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के विद्यार्थी स्कालरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। स्कालरशिप की श्रेणी से केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, आवासीय सैनिक स्कूलों को बाहर रखा गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा के लिए प्रति वर्ष जिले से आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। बाकायदा जागरूकता अभियान का आयोजन कर अभिभावकों को प्रेरित किया जा रहा है। इस साल आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की संख्या और बेहतर होगी।