{"_id":"6177a3a4fa0c075c20314736","slug":"nine-villages-again-flooded-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: नौ गांव फिर बाढ़ से घिरे, लगाई नावें, सरयू नदी का जलस्तर कम हुआ लेकिन कटान है जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: नौ गांव फिर बाढ़ से घिरे, लगाई नावें, सरयू नदी का जलस्तर कम हुआ लेकिन कटान है जारी
Tue, 26 Oct 2021 12:13 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 26 Oct 2021 12:13 PM IST
सार
गोला व खजनी तहसील के गांवों में सर्वाधिक परेशानी, सरयू नदी का जलस्तर कम हुआ लेकिन कटान है जारी।
विज्ञापन
Gorakhpur Flood
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गोला व खजनी तहसील में स्थित नौ गांव फिर से बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। यहां के छह गांवों में नावों की व्यवस्था जिला प्रशासन ने कराई है। सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से कम हुआ है फिर भी यह अयोध्या में 25 सेमी ऊपर है। जलस्तर कम होने से तराई क्षेत्रों में कटान का भी खतरा उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन
बता दें कि, सात लाख क्यूसेक पानी छोड़ने से सरयू नदी में अचानक बाढ़ आ गई थी। जिसको लेकर प्रशासन ने तराई क्षेत्रों में अलर्ट भी जारी कर किया था। सरयू में अचानक पानी बढ़ने से वह खतने के निशान से 57 सेमी ऊपर पहुंच गई थी। जिससे जिले के गोला और खजनी तहसील के तराई क्षेत्रों में स्थित नौ गांवों में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया।
विज्ञापन
सिंचाई विभाग के अभियंता के मुताबिक सरयू नदी का जलस्तर अब तेजी से नीचे आने लगा है। कल तक नदी अयोध्या में खतरे के निशान से नीचे आ जाएगी। उसका असर दो दिनों बाद यहां भी दिखने लगेगा। बड़हलगंज ब्लॉक के बगहा देवार जहां नदी कटान कर रही है वहां सिंचाई विभाग द्वारा कटान निरोधक उपाए किए जा रहे हैं। संवेदनशील स्थानों पर सतत निगरानी की जा रही है। तहसीलों द्वारा मांग के सापेक्ष आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
बाढ़ खंड 2 के अधिशासी अभियंता रूपेश खरे ने बताया कि सरयू नदी का जलस्तर घटना शुरू हो गया है। कल तक वह खतरे के निशान से नीचे आ जाएगी। एक दिन बाद जनपद में उसका असर दिखेगा। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। खतरे की कहीं कोई बात नहीं है।