फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nine trains affected due to signaling work

Gorakhpur News: सिग्नल के कार्य के चलते नौ ट्रेनें प्रभावित

Sun, 25 Oct 2026 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 25 Oct 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Nine trains affected due to signaling work
गोरखपुर। बनारस-काशी-व्यास नगर और बनारस-वाराणसी सिटी स्टेशनों के बीच सिग्नलिंग का काम होने के कारण रेलवे प्रशासन ने नौ ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। इसके तहत कुछ ट्रेनों को रास्ते में नियंत्रित किया जाएगा, जबकि कुछ ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से रवाना होंगी। रेलवे प्रशासन के अनुसार, 24 अक्तूबर को अहमदाबाद से चलने वाली 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस को उत्तर मध्य रेलवे में 150 मिनट नियंत्रित किया जाएगा। नाहरलगुन से चलने वाली 19526 नाहरलगुन-हापा एक्सप्रेस वाराणसी सिटी स्टेशन पर 70 मिनट नियंत्रित होगी। सिकंदराबाद से चलने वाली 12791 सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस प्रयागराज रामबाग से बनारस के बीच 60 मिनट नियंत्रित होकर चलेगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलने वाली 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर एक्सप्रेस रास्ते में 120 मिनट और 15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस प्रयागराज रामबाग से बनारस के बीच 90 मिनट नियंत्रित होकर चलेगी। नई दिल्ली से चलने वाली 04072 नई दिल्ली-सुपौल विशेष ट्रेन भी इसी रेलखंड पर 30 मिनट नियंत्रित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed