फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nine stolen mobile phones recovered, four arrested

Gorakhpur News: चोरी के नौ मोबाइल फोन बरामद, चार गिरफ्तार

Mon, 22 Jul 2024 05:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 22 Jul 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
Nine stolen mobile phones recovered, four arrested
भटहट कस्बे में भीड़-भाड़ वाली जगहों पर लोगों की जेब से करते थे चोरी
विज्ञापन

झारखंड प्रांत के रहने वाले हैं सभी आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुलरिहा (गोरखपुर)। भटहट बाजार समेत अन्य भीड़-भाड़ वाली जगहों पर राहगीरों की जेब से मोबाइल फोन चुराने और बेचने वाले गिरोह के चार सदस्य शनिवार की शाम पुलिस के हत्थे चढ़ गए। चारों झारखंड प्रांत के एक ही गांव के रहने वाले हैं। अन्य सदस्यों की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने उनके पास से नौ मोबाइल फोन बरामद किया। रविवार को सभी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भिजवा दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, भटहट कस्बे में यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था। सदस्य बाजार आए लोगों के पाकेट से मोबाइल फोन चुराकर दूसरे सदस्यों को दे देते थे, इससे पकड़े जाने पर भी आसानी से बच जाते थे।
विज्ञापन

इस गिरोह पर पुलिस की लंबे समय से नजर थी। शनिवार को गुलरिहा पुलिस को सूचना मिली कि मोबाइल फोन चोरी करने वाले संगठित गिरोह के चार सदस्य भटहट कस्बे के बैलों रोड तिराहे पर मौजूद हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर चारों को पकड़ लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में उनकी पहचान झारखंड प्रांत के साहिबगंज जिले के तिलझारी इलाके के महाराजपुर गांव निवासी अविनाश कुमार, अमर कुमार, रोहन कुमार व मनीष कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने उनके पास से चोरी का नौ मोबाइल फोन बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed