फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nine dead more than 40 injured and 38 missing in landslide in Nepal

नेपाल: भूस्खलन में नौ की मौत, 40 से अधिक लोग घायल, 38 लापता

Fri, 14 Aug 2020 04:52 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कपिलवस्तु (सिद्धार्थनगर)
अमर उजाला ब्यूरो, कपिलवस्तु (सिद्धार्थनगर) Published by: vivek shukla Updated Fri, 14 Aug 2020 04:52 PM IST
विज्ञापन
Nine dead more than 40 injured and 38 missing in landslide in Nepal
नेपाल में भूस्खलन। - फोटो : अमर उजाला।

नेपाल में महज आठ घंटों के दरम्यान दो जगहों पर हुए भूस्खलन में मलबे के नीचे दबने से नौ लोगों की मौत हो गई जबकि 40 से अधिक लोग घायल हो गए। दोनों ही जगह बचाव और राहत कार्य जारी हैं।

विज्ञापन

 
भूस्खलन की पहली घटना कालिकोट महावाई गाऊ पालिका वार्ड नंबर तीन नाकू गांव में बृहस्पतिवार रात हुई। रात में हुई भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन में मलबे के नीचे दबने से यहां छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के चार बच्चे हैं।
विज्ञापन


मृतकों में राज बहादुर बिस्टा के परिवार में पुत्र पुष्पा (13),  प्रवीण (11), बेटी सविना 18) और आशा (15) शामिल हैं। पड़ोस में ही रहने वाले राजबहादुर बिस्सा के भाई दिल बहादुर बिस्सा (19) और रेशमा बिस्सा की दस वर्षीय बेटी शांति की भी मौत का कारण भूस्खलन बना। स्थानीय चित्रा सिंह ने बताया कि नाकू गांव में भूस्खलन के कारण 35 घरों को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Trending Videos

बचाव कार्य जारी

दूसरी घटना नेपाल के सिंधुपालचौक जिले की जुगल ग्राम नगरपालिका वार्ड नंबर दो में बृहस्पतिवार सुबह हुई। यहां हुए भूस्खलन में 38 लोग लापता हो गए जबकि तीन लोगों की मौत हो गई। राहत और बचाव कार्य के दौरान तीनों लोगों के शव बरामद कर लिए गए।

ग्राम नगर पालिका उपाध्यक्ष सरजाना तमांग ने जानकारी दी कि भूस्खलन का मलबा 37 घरों में भर जाने से कम से कम 38 लोग दब गए। भूस्खलन के मलबे में दबे हुए लोगों की तलाश और बचाव अभियान चल रहा है। मलबे में तीन लोगों के शव भी बरामद हो चुके हैं। बचाव कार्य के दौरान पांच लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया। हालत नाजुक होने के कारण उन्हें तुरंत चौतरा स्थित अस्पताल ले जाया गया।

जानकारी होने पर स्पीकर अग्नि प्रसाद सपकोटा भूस्खलन स्थल लिदी पहुंचे और वहां की स्थिति की जानकारी ली। जुगल गांव पालिका के वार्ड नंबर दो के ग्राम प्रधान प्रताप लामा अध्यक्ष ने बताया कि उन्हें स्थानीय लोगों के जरिए भूस्खलन के कारण हुए बड़े मानवीय नुकसान की जानकारी मिली, राहत कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed