{"_id":"5fb52d370acef47c16236a5b","slug":"nine-corona-positives-found-in-sant-kabir-nagar-11-patients-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर में मिले नौ कोरोना पॉजिटिव, 11 मरीज हुए ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर में मिले नौ कोरोना पॉजिटिव, 11 मरीज हुए ठीक
Wed, 18 Nov 2020 07:48 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 18 Nov 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
Covid 19
- फोटो : PTI
संतकबीरनगर में बुधवार को आई रिपोर्ट में जिले में नौ लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जबकि पूर्व में पॉजिटिव मिले 11 लोग ठीक हुए हैं। इसके अलावा 1348 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक 3046 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि 43 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि बुधवार को नौ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें हैंसर बाजार ब्लॉक क्षेत्र के दो, खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र के चार और बघौली ब्लॉक क्षेत्र के तीन लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
अब तक 3046 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। 1348 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक 2970 लोग ठीक हो चुके हैं और 33 लोग एक्टिव हैं। 2028 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
विज्ञापन
अपर सीएमओ ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहनना और सामाजिक दूरी बनाना बेहद जरूरी है। जो लोग संक्रमितों के संपर्क में आए हों, उन्हें खुद अपनी जांच करा लेनी चाहिए।