Corona in Gorakhpur: गोरखपुर में एक मासूम समेत मिले नौ कोरोना पॉजिटिव, सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 291
सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि जिले में पहली लहर से लेकर अब तक 66,702 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 65,553 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। 858 मरीजों की मौत हो चुकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में मंगलवार को एक मासूम और एक बुजुर्ग समेत नौ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन सबके बीच राहत की बात यह है कि 25 लोगों ने कोरोना को मात दी है।
अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 291 हो गई है। संक्रमितों में पुर्दिलपुर का एक साल का बच्चा और गोरखनाथ की 62 वर्षीय महिला शामिल है। इसके अलावा रेलवे कॉलोनी और रेलवे स्टेशन पर एक-एक व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई है।
सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि जिले में पहली लहर से लेकर अब तक 66,702 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 65,553 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। 858 मरीजों की मौत हो चुकी है।
15 हजार से अधिक को लगा कोरोनारोधी टीका
कोरोना टीकाकरण के लिए मंगलवार को 250 से अधिक बूथ बनाए गए थे। इन बूथों पर 15 हजार से अधिक लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया।