{"_id":"5f8ecccb99153e2b955d5e43","slug":"nine-corona-positive-found-including-health-worker-in-siddharthnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर में स्वास्थ्यकर्मी समेत नौ मिले कोरोना संक्रमित, एक्टिव मरीज हुए 306","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर में स्वास्थ्यकर्मी समेत नौ मिले कोरोना संक्रमित, एक्टिव मरीज हुए 306
Tue, 20 Oct 2020 05:10 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 20 Oct 2020 05:10 PM IST
विज्ञापन
Corona
- फोटो : PTI
सिद्धार्थनगर जिले में स्वास्थ्यकर्मी समेत जिले में नौ कोरोना संक्रमित मिले। लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया। जिले में अब तक 3601 संक्रमित पाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
इनमें 3253 लोगों स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं, जबकि 306 का इलाज चल रहा है। अब तक 42 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक बढ़नी ब्लॉक ढेबरुआ गांव में दो संक्रमित मिले। इटवा के कपिया और इटवा गांव में एक-एक संक्रमित मिले। नौगढ़ ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्यकर्मी और परसा खुर्द गांव में एक-एक संक्रमित मिले।
विज्ञापन
शोहरतगढ़ के स्थानीय कस्बे में एक संक्रमित मिला। भनवापुर ब्लॉक के गोथिया और जोगिया तरकुलहा गांव में एक-एक संक्रमित मिले। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि नौ संक्रमित मिले हैं। उन्हें महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया। साथ ही संपर्क में आने वाले अन्य लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य टीम लगी हुई है।