{"_id":"5f1f15bc8ebc3e63b77a0689","slug":"nimokatal-vaccine-will-launch-on-5-april-gorakhpur-news-gkp3597220127","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच अप्रैल को लांच होगी निमोकोटल वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच अप्रैल को लांच होगी निमोकोटल वैक्सीन
विज्ञापन
रुद्रपुर सीएचसी पर निमोकोटल वैक्सीन के टीकाकरण का प्रशिक्षण देते अधिकारी और प्रशिक्षण लेती एएन?
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच अप्रैल को लांच होगी निमोकोटल वैक्सीन
सीएचसी पर वैक्सीनेशन को प्रशिक्षण शुरू
एक साल से कम उम्र के बच्चों को दिया जाएगा डोज
पेंटा डोज के साथ होगा टीकाकरण
अमर उजाला ब्यूरो
रुद्रपुर। पांच अप्रैल को निमोनिया जैसी खतरनाक बीमारी को रोकने के लिए निमोकोटल वैक्सीन लांच हो रही हैै। पूरे प्रदेश में एक साथ लांच हो रही निमोनिया की वैक्सीन के वैक्सीनेशन के लिए प्रशिक्षण शुरू हो गया है। सोमवार को सीएचसी पर एएनएम और आशा को टीकाकरण करने को प्रशिक्षित किया गया।
सीएचसी के अधीक्षक डॉ दिनेश यादव ने बताया कि यह वैक्सीन एक साल से कम उम्र के बच्चों को लगाई जाएगी। वैक्सीन की एक डोज चार हजार रुपये की है। इसे यूपी सरकार मुफ्त में लगवा रही है। यह डोज नवजात को दिए जाने वाले पेंटा डोज के साथ दी जाएगी। नवजात में पोलियो, मिजिल्स सहित पांच बीमारियों की रोकथाम के लिए पहले से पेंटा डोज दिया जा रहा है। अब पेंटाडोज के साथ निमोकोटल डोज भी दिया जाएगा। जिन नवजातों को पेंटा डोज लग चुका है उन्हें निमोकोटल डोज नहीं लगेगा। वैक्सीनेशन के लिए आशा बहुंए जागरूकता अभियान चलाएंगीं। गांवों में एएनएम निमोकोटल का डोज देगीं। आशा एक साल से कम उम्र के नवजात को टीकाकरण केंद्र पर लाकर पेंटा डोज के साथ निमोनिया का टीका भी लगवाएंगीं। टीकाकरण के लिए डब्लूएचओ के प्रशिक्षित प्रशिक्षक तीन दिन प्रशिक्षण देंगे। उन्होंने निमोनिया के टीकाकरण को चल रहे अभियान में योगदान देने की अपील की। कहा कि इस अभियान के साथ ही कोविड-19 की रोकथाम को भी अभियान चलता रहेगा। उन्होंने लोगों को संक्रमण से बचने के लिए सफाई व्यवस्था बनाए रखने को कहा। इस अवसर पर एचईओ एलबी चौधरी, डॉ सुशील मल्ल, सुनील पांडेय, ओमप्रकाश मिश्र, विकास कुमार आदि मौजूद रहेे।
भागलपुर व परसिया चंदौर अस्पताल 48 घंटे के लिए सील
बरठालाला/ भागलपुर। सामुदायिक स्वास्थ केंद्र परसिया चंदौर के एलटी की कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ कर्मियों में दहशत है। अस्पताल को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। क्षेत्र की जनता की सुविधा के लिए सीएचसी परसिया चंदौर को कोरोना वायरस के जांच के लिए केंद्र बनाया गया। एलटी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर जांच भी बंद कर दी गई है। दिया गया है। सीएचसी परसिया चंदौर के डॉ. नीलम मिश्र ने बताया कि 48 घंटे के लिए अस्पताल को सील किया गया है। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भागलपुर में कार्यरत फार्मासिस्ट पॉजिटिव होने से स्वास्थ्यकर्मियों अफरा तफरी मच गई। प्रा.स्वा.केंद्र के प्रभारी डॉ. रंजीत कुशवाहा ने बताया कि पॉजिटिव फार्मासिस्ट मूल रूप से बलिया जिले के रहने वाले हैं और बेल्थरारोड से आते हैं दवा लेकर घर चले गए हैं। 48 घंटे तक हास्पिटल सील रहेगा। अस्पताल को सैनिटाइज कराया जाएगा। सभी कर्मचारियों की जांच के बाद सेवा शुरू होगी।