फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Night temperature remains below normal, change expected from tomorrow

Gorakhpur News: रात का तापमान सामान्य से रह रहा नीचे, कल से बदलाव के आसार

Mon, 18 Mar 2024 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 18 Mar 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Night temperature remains below normal, change expected from tomorrow
गोरखपुर। दिन में तीखी धूप से भले ही मौसम गर्म हो गया है, लेकिन रात का तापमान अब भी सामान्य से नीचे रह रहा है। रविवार रात न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं मौसम विभाग ने सोमवार से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का अनुमान जताया है। जिसका असर 19 व 20 मार्च को दिखेगा। दोनों दिन बादल छाए रहने के आसार हैं।
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से रात के तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। बृहस्पतिवार को रात का तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि दूसरे दिन ही शुक्रवार को रात का तापमान करीब दो डिग्री सेल्सियस से अधिक होकर 18.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं शनिवार की रात तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस व रविवार की रात न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस कम होकर 13.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। ऐसे में चार दिन में करीब चार डिग्री सेल्सियस रात के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इसके चलते सर्दी, जुकाम, बुखार से लोग पीड़ित हो रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान विभाग ने 18 मार्च से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का अनुमान जताया है। जिसका असर मंगलवार और बुधवार को देखने को मिल सकता है। इस दौरान बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed