फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   NIELIT training center will open in Gida

Gorakhpur News: गीडा में नाइलिट का खुलेगा प्रशिक्षण केंद्र, ट्रेंड होंगे कुशल श्रमिक

Tue, 17 Oct 2023 01:35 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 17 Oct 2023 01:35 PM IST
सार

नाइलिट के महानिदेशक डॉ. मदन मोहन त्रिपाठी ने कहा कि कुल 25000 वर्ग फीट में यह केंद्र खुलेगा। तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के अवसर बढ़ने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

विज्ञापन
NIELIT training center will open in Gida
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (नाइलिट) और गीडा के बीच सोमवार को एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआई) साझा हुआ। इसके अंतर्गत गीडा द्वारा नि:शुल्क निर्मित भवन दिया जाएगा। जहां नाइलिट द्वारा गीडा की जरूरतों के हिसाब से कुशल श्रमशक्ति तैयार करेगा।
विज्ञापन


गीडा की सीईओ अनुज मलिक और नाइलिट गोरखपुर के निदेशक डॉ. डीके मिश्र ने इस पर हस्ताक्षर किया है। इसके अंतर्गत नाइलिट का कौशल केंद्र गीडा में स्थापित किया जाएगा। गीडा क्षेत्र में 5 वर्षों के लिए निर्मित स्थान और भूमि निःशुल्क गीडा द्वारा प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन


उस भवन में नाइलिट अत्याधुनिक सुविधा स्थापित करेगा। वहां तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के अवसरों की उन्नति पर शॉर्टटर्म कोर्स शुरू किए जाएंगे। यह केंद्र तकनीकी उत्कृष्टता, नवाचार को बढ़ावा देगा और स्टार्टअप को बढ़ावा देकर उद्यमिता को बढ़ाएगा। यह गीडा के उद्योगों के लिए कुशल श्रमशक्ति की मांग को भी पूरा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाइलिट के महानिदेशक डॉ. मदन मोहन त्रिपाठी ने कहा कि कुल 25000 वर्ग फीट में यह केंद्र खुलेगा। तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के अवसर बढ़ने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed