{"_id":"5f552ee98ebc3e54c9246ba5","slug":"nidle-wirng-of-airport-boundrywall-gorakhpur-news-gkp364529539","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री ने की समीक्षा बैठक---","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री ने की समीक्षा बैठक---
विज्ञापन
बाउंड्री पर लगेंगे कंटीले तार, बिजली के तार होंगे अंडरग्राउंड
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा बैठक में अफसरों को दिए निर्देश
सड़क निर्माण समेत अन्य कार्य 30 नवंबर से पहले हर हाल में पूरा कराने पर जोर
अमर उजाला ब्यूरो
कसया (कुशीनगर)। एयरपोर्ट का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट अथॉरिटी, कार्यदायी संस्थाओं, जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। निर्माणाधीन एटीसी बिल्डिंग के हाल में हुई बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ ने अब तक की प्रगति पर संतोष जताते हुए अफसरों को बाकी बचे कार्यों को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। सीएम ने एयरपोर्ट की सुरक्षा को सबसे महत्वपूर्ण बिंदु बताते हुए बाउंड्रीवाल की मरम्मत कराकर कंटीले तार लगाने, बिजली के झूलते तारों को हटाकर अंडरग्राउंड केबिल डालने व एयरपोर्ट तक सड़क का निर्माण कार्य जल्दी कराने को कहा।
शुरूआत में अपर मुख्य सचिव नागरिक उड्डयन एसपी गोयल ने कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 589.35 एकड़ क्षेत्रफल में बन रहे इस एयरपोर्ट की लागत 199.4183 करोड़ रुपये है। इस बजट से रनवे, एटीसी बिल्डिंग, फायर बिल्डिंग समेत अन्य जरूरी कार्य होने हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एयरपोर्ट की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। इसलिए एयरपोर्ट की बाउंड्रीवॉल की मरम्मत के साथ साथ उनपर कटीले तार भी लगाए जाएं। सुरक्षा के समुचित प्रबंध के लिए प्रदेश सरकार ने आवश्यक स्वीकृति दे दी है। एयरपोर्ट को फोरलेन सड़क से जोड़ने के लिए भी स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। इसके अलावा बिजली के तारों को अंडरग्राउंड किया जाए, जिससे उड़ान में किसी प्रकार की बाधा न रहे।
सीएम ने मंडलायुक्त को कुशीनगर में साफ-सफाई और पर्यटन विकास के कार्यों पर निगरानी रखने को कहा। बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए विपस्यना केंद्र का निर्माण कराने को कहा। बैठक में डीएम भूपेंद्र एस चैधरी, उत्तर प्रदेश के नागरिक उड्डयन निदेशक सुरेंद्र सिंह, एसपी विनोद कुमार मिश्रा, सीडीओ अन्नपूर्णा गर्ग, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया पूर्ण बोहरा समेत कई अफसर मौजूद रहे।