फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   NHAI mobile squad not see dead body police assumed it was psychopath

पहले भी हाईवे पर हो चुके है हादसे: NHAI मोबाइल दस्ते को शव दिखा न पुलिस को, मान लिया था मनोरोगी

Sat, 01 Jul 2023 11:47 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 01 Jul 2023 11:47 AM IST
सार

झंगहा के मोतीराम अड्डा चौकी से 600 मीटर की दूरी पर सड़क पर ही शव पड़ा रहा और उस पर पुलिस की नजर नहीं पड़ी। जबकि एसएसपी पुलिस के रात्रि गश्त को लेकर लगातार आदेश देते रहते हैं। दूसरे, एनएचएआई के मोबाइल वैन भी मदद के लिए चलते हैं, लेकिन वह भी नजर नहीं आए।
 

विज्ञापन
NHAI mobile squad not see dead body police assumed it was psychopath
UP Police - फोटो : iStock

विस्तार

झंगहा इलाके के मोतीराम के पास हाईवे पर शव को वाहनों के रौंदने की यह घटना पहली नहीं है। इसके पहले भी 23 मई को इसी तरह की अमानवीय घटना चौरीचौरा के सोनबरसा में सामने आई थी। हालांकि, तब एनएचआई की मोबाइल टीम ने शव के टुकड़ों को देखकर पुलिस को सूचना दे दी थी, जिस वजह से शव को इतना बचा लिया गया था कि उसकी पहचान हो पाए।

विज्ञापन


अगले दिन उस बुजुर्ग महिला की पहचान भी हो गई थी। लेकिन, इस बार न तो पुलिस की नजर पड़ी है और न ही एनएचएआई के मोबाइल टीम की। पुलिस की मानें तो मृतक मानसिक रूप से कमजोर था। वह कई दिनों से बोरे में कपड़ा लेकर घूम रहा था, अब वह नजर नहीं आ रहा है। आशंका है कि यह उसी का शव है।
विज्ञापन


अब ऐसे में सवाल उठता है कि रात में कौन सी गश्त हो रही है? जानकारी के मुताबिक, 23 मई को सोनबरसा बाजार में एक बुजुर्ग महिला के शव के टुकड़े पुलिस को मिले थे। उस पर से भी कई वाहन गुजरे थे। एक बार फिर इसी तरह की घटना सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: मानवता हुई शर्मसार: पूरी रात अधेड़ के शव को रौंदते रहे वाहन, हाथ-पैर और सिर हो गया था गायब

झंगहा के मोतीराम अड्डा चौकी से 600 मीटर की दूरी पर सड़क पर ही शव पड़ा रहा और उस पर पुलिस की नजर नहीं पड़ी। जबकि एसएसपी पुलिस के रात्रि गश्त को लेकर लगातार आदेश देते रहते हैं। दूसरे, एनएचएआई के मोबाइल वैन भी मदद के लिए चलते हैं, लेकिन वह भी नजर नहीं आए।

नतीजतन शव को वाहनों ने कुचल दिया और अब उसकी पहचान कर पाना भी मुश्किल है। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि यह गंभीर मामला है। गश्त बढ़ाने का आदेश दिया गया है। कोशिश है कि जल्द से जल्द मृतक की पहचान कर ली जाए।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed