फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Newly married couple commits suicide

प्रेम विवाह करने वाले नवदंपती ने की खुदकुशी

Sat, 30 Apr 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Newly married couple commits suicide
प्रेम विवाह करने वाले नवदंपती ने की खुदकुशी
विज्ञापन

पति बेडरूम में फंदे से लटका, पत्नी का शव गैलरी में सोफे पर पड़ा था
संवाद न्यूज एजेंसी
मथौली बाजार (कुशीनगर)। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के मठिया उर्फ अकटहां में शनिवार को नवदंपती ने खुदकुशी कर ली। पति बेडरूम में छत के कुंडे से लटका मिला, जबकि पत्नी का शव बेडरूम के बाहर गैलरी में सोफे पर पड़ा था। पत्नी के शव के पास सुसाइड नोट मिला है, जिसमें व्यक्तिगत कारणों से आत्महत्या की बात कही गई है। दोपहर 12 बजे विद्यालय से पढ़कर आई भतीजी ने दोनों का शव देखकर मां को सूचना दी। मां ने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी जुट गए। नवदंपती ने चार महीने पहले प्रेम विवाह किया था।
जानकारी के अनुसार मठिया उर्फ अकटहां गांव निवासी संजीव साहनी (22) पुत्र ओमप्रकाश साहनी की शादी 15 जनवरी 2022 को गोरखपुर जिले के गुलहरिया थानाक्षेत्र के डुमरी गांव निवासी नीतू साहनी (19) से हुई थी।। शादी के बाद कुछ समय घर रहने के बाद दोनों मध्य प्रदेश चले गए थे। नीतू के ससुर ओमप्रकाश साहनी कोयले की खदान में काम करते हैं। दोनों वहीं रहने लगे। नीतू बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी। उसकी परीक्षा 13 अप्रैल से थी, इसलिए दोनों पांच अप्रैल को मठिया उर्फ अकटहां घर आ गए थे। संजीव की भाभी ऊषा दो मंजिला मकान के नीचे हिस्से में रहती हैं। उन्होंने बताया कि संजीव और नीतू अमन चैन से रहते थे। हालांकि कई दिनों से दोनों में किसी बात पर नोकझोंक हो रही थी।
विज्ञापन

ऊषा ने बताया कि शनिवार को जब उनकी पुत्री निकुंज विद्यालय से घर आई तो टीवी देखने उनके कमरे में गई। वहां गैलरी में देवरानी सोफे पर मृत पड़ी थी। उसके गले में रस्सी का निशान था। रस्सी पंखे से लटक रही थी। देवरानी का मोबाइल ऑन था। अंदर बेडरूम में देवर संजीव छत के कुंडे से फंदा लगाए लटका था। निकुंज ने शोर मचाया, तब घटना का पता चला। कप्तानगंज पुलिस के साथ एएसपी रितेश कुमार सिंह ने भी स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed