{"_id":"64098783db77d458b60cca24","slug":"newborn-died-due-to-vaccination-in-greenland-hospital-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ग्रीनलैंड हॉस्पिटल में नवजात को टीका लगाने से हुई थी मौत, CMO ने मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ग्रीनलैंड हॉस्पिटल में नवजात को टीका लगाने से हुई थी मौत, CMO ने मांगी रिपोर्ट
Thu, 09 Mar 2023 12:45 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 09 Mar 2023 12:45 PM IST
सार
सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने कहा कि नवजात को जो टीका लगाया गया, उसकी जांच के लिए निर्देशित किया गया है। टीके का कोल्ड चेन मेंटन किया गया था या नहीं। अस्पताल में टीका रखने की व्यवस्था है या नहीं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में करीम नगर चरगांवा के ग्रीनलैंड हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में टीका लगने से हुई नवजात की मौत मामले में जांच शुरू हो गई है। सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नंदलाल कुशवाहा को जांच के निर्देश दिए हैं। एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है।
गगहा के रहने वाले सौरभ कुमार राय ने रविवार को सात दिन के नवजात को ग्रीनलैंड हॉस्पिटल में टीका लगवाया था। आरोप है कि टीका लगने के कुछ ही देर बाद नवजात की तबीयत बिगड़ गई। परिजन एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लेकर गए, जहां पर बाल रोग विभाग में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान नवजात की मौत हो गई। मामले में सीएमओ ने एक सप्ताह में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है।
वहीं, इस मामले में सौरभ ने चिलुआताल थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि दो और बच्चों को भी उसी दिन टीका लगाया गया था, उनकी भी तबीयत खराब हो गई थी। हालांकि, दोनों के परिजनों ने कोई शिकायत नहीं की है। दोनों बच्चों की हालत अब स्थिर है। स्वास्थ्य विभाग की टीम यह भी देखेगी की अस्पताल का संचालन सरकारी अस्पताल के डॉक्टर तो नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने कहा कि नवजात को जो टीका लगाया गया, उसकी जांच के लिए निर्देशित किया गया है। टीके का कोल्ड चेन मेंटन किया गया था या नहीं। अस्पताल में टीका रखने की व्यवस्था है या नहीं। बाल रोग विशेषज्ञ या प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी ने टीका लगाया था या नहीं। इन सभी बिंदुओं पर जांच की जाएगी।