फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   New Year 2024 with darshan of Baba Vishwanath and Mahakal

New Year 2024: ट्रेन नहीं तो किराए की गाड़ियों से जाएंगे, बाबा के दरबार में मनाएंगे नया साल

Mon, 25 Dec 2023 02:43 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 25 Dec 2023 02:43 PM IST
विज्ञापन
New Year 2024 with darshan of Baba Vishwanath and Mahakal
न्यू ईयर। - फोटो : अमर उजाला

इस बार नव वर्ष पर धार्मिक पर्यटन को लेकर लोगों में उत्साह है। एक साथ छुट्टियों का मौका मिलते ही लोगों ने सबसे अधिक बुकिंग वाराणसी और उज्जैन के लिए कराई है। ट्रेनों के कैंसिल होने के चलते लोग प्राइवेट टैक्सी बुक कर रहे हैं। इसके अलावा अयोध्या जाने के लिए भी ट्रेन व प्राइवेट टैक्सियों की बुकिंग हो रही है। 31 दिसंबर से सरकारी प्राइमरी स्कूलों में अवकाश होने के चलते शिक्षक समूह में यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं।

विज्ञापन


कुशीनगर के रहने वाले राजेंद्र सिंह ने परिवार समेत हैदराबाद जाने की योजना बनाई थी। वहां से उन्हें 12 ज्योतिर्लिंग में से एक भीमाशंकर महादेव के दर्शन करने जाना था। इसके लिए उन्होंने गोरखपुर से हैदराबाद जाने वाली ट्रेन में बुकिंग भी कराई थी, लेकिन बाराबंकी में नॉन इंटरलॉकिंग के चलते यह ट्रेन कैंसिल हो गई।
विज्ञापन


राजेंद्र ने ट्रेन कैंसिल होने के बाद यात्रा का स्थान परिवर्तित कर दिया। अब वह परिवार समेत बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने वाराणसी जाएंगे। ऐसे तमाम लोग हैं, जो इस बार नव वर्ष पर धार्मिक पर्यटन की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

वाराणसी-अयोध्या के लिए खूब मिल रहीं सवारियां
गोरखपुर रेलवे स्टेशन से निजी टैक्सी चलाने वाले महबूब अंसारी बताते हैं कि आजकल वाराणसी और अयोध्या के लिए हर दिन सवारियां मिलती हैं। महबूब अभी गोरखपुर से सोनौली रोड पर सवारी लेकर जाते हैं। उन्होंने 31 तारीख से एक तारीख के लिए वाराणसी के लिए बुकिंग की है। टैक्सी चालक गिरजाशंकर और मोहन बताते हैं कि ट्रेनों के निरस्त होने के चलते बड़ी संख्या में यात्री हर दिन स्टेशन से टैक्सी बुक कर रहे हैं। लंबी दूरी के लिए भी गाड़ियां बुक हो रही हैं। पहले देवरिया-कुशीनगर, बड़हलगंज आदि के लिए ही लोग टैक्सी बुक कराते थे।

बोले लोग
हर साल एक जनवरी पर कहीं न कहीं बाहर घूमने का प्लान बनता है। इस बार परिवार समेत वाराणसी जाने की योजना है। साल की शुरुआत बाबा विश्वनाथ के दर्शन से करेंगे। शाम को गंगा आरती देखने के बाद अगले दिन वापस आ जाएंगे। घूमना भी हो जाएगा और दर्शन-पूजन भी।-नूतन शुक्ला, खोराबार

इस बार परिवार समेत दक्षिण भारत की यात्रा पर जाने की योजना थी, लेकिन ट्रेनों के कैंसिल होने के चलते दिक्कत आई तो फिर महाकाल के दर्शन करने की योजना बनी। अब परिवार समेत वहीं जाएंगे। वापसी में अयोध्या होते हुए लौटेंगे।-शालिनी मिश्रा, तारामंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed