{"_id":"650544d56817899fd80eadc7","slug":"new-terminal-building-will-open-for-passengers-at-airport-from-today-2023-09-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बदल रहा है गोरखपुर: एयरपोर्ट पर आज से यात्रियों के लिए खुलेगी नई टर्मिनल बिल्डिंग, मानकों पर उतरा था खरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदल रहा है गोरखपुर: एयरपोर्ट पर आज से यात्रियों के लिए खुलेगी नई टर्मिनल बिल्डिंग, मानकों पर उतरा था खरा
Sat, 16 Sep 2023 11:31 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 16 Sep 2023 11:31 AM IST
सार
पुराने टर्मिनल भवन पर एक साथ 200 यात्रियों के चेक इन करने की सुविधा थी। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए नया टर्मिनल भवन बनाया जा रहा है। पुराने टर्मिनल से सटे नए टर्मिनल का निर्माण किया जा रहा है। 11 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे नए टर्मिनल भवन में एक साथ 500 यात्री फ्लाइट का इंतजार कर सकेंगे।
विज्ञापन
Gorakhpur airport
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एयरपोर्ट पर बन रहे नए टर्मिनल भवन के दूसरे चरण का काम पूरा हो गया है। इस भवन को मंगलवार को सुरक्षा मानकों पर खरा पाया गया था। नए भवन में 350 लोग बैठ सकते हैं। शनिवार को इसे यात्रियों के लिए खोला जा सकता है। हालांकि, टर्मिनल का उद्घाटन तीसरे हिस्से का काम पूरा होने के बाद होगा।
विज्ञापन
गोरखपुर में औद्योगिक और पर्यटन विकास की वजह से हवाई जहाज के यात्री बढ़े हैं। गोरखपुर एयरफोर्स के रनवे से यात्री विमानों की सेवा चलाई जा रही है। इस वक्त एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद आदि स्थानों के लिए रोज नौ फ्लाइटें उड़ान भरती हैं। यहां से गोरखपुर के अलावा महराजगंज, संतकबीरनगर, मऊ व बिहार के गोपालगंज जिले के लोग हवाई यात्रा करते हैं।
विज्ञापन
पुराने टर्मिनल भवन पर एक साथ 200 यात्रियों के चेक इन करने की सुविधा थी। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए नया टर्मिनल भवन बनाया जा रहा है। पुराने टर्मिनल से सटे नए टर्मिनल का निर्माण किया जा रहा है। 11 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे नए टर्मिनल भवन में एक साथ 500 यात्री फ्लाइट का इंतजार कर सकेंगे।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर के मौसम का हाल: उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल, आज राहत के आसार
एयरपोर्ट के डायरेक्टर एके द्विवेदी ने बताया कि नए भवन का दूसरा हिस्सा भी सुरक्षा मानकों पर जांच में सही पाया गया है। इस भवन में यात्रियों के लिए रेस्टोरेंट, स्नैक्स बार, गिफ्ट आइटम आदि का प्रबंध होगा। यहां 350 यात्री फ्लाइट की प्रतीक्षा कर सकते हैं। शनिवार को दोपहर बाद इसे यात्रियों के लिए खोलने की तैयारी है।
गोरखपुर एयरपोर्ट से प्रमुख शहरों के लिए हवाई सेवा
इंडिगो
हैदराबाद से गोरखपुर
दिल्ली से गोरखपुर
कोलकाता से गोरखपुर
मुंबई से गोरखपुर
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में खून माफिया: फड़ वालों से कहते थे दलाल...डोनर लाओ, नोट ले जाओ, पुण्य भी कमाओ
स्पाइस जेट
मुंबई-गोरखपुर
दिल्ली-गोरखपुर
अलाएंस एयर
दिल्ली-गोरखपुर
गोरखपुर एयरपोर्ट से प्रमुख शहरों के लिए हवाई सेवा
इंडिगो
हैदराबाद से गोरखपुर
दिल्ली से गोरखपुर
कोलकाता से गोरखपुर
मुंबई से गोरखपुर
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में खून माफिया: फड़ वालों से कहते थे दलाल...डोनर लाओ, नोट ले जाओ, पुण्य भी कमाओ
स्पाइस जेट
मुंबई-गोरखपुर
दिल्ली-गोरखपुर
अलाएंस एयर
दिल्ली-गोरखपुर