फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Weather condition of Gorakhpur Sultry heat made everyone miserable

गोरखपुर के मौसम का हाल: उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल, आज राहत के आसार

Sat, 16 Sep 2023 11:09 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 16 Sep 2023 11:09 AM IST
सार

गोरखपुर शहर के गोलघर, बेतियाहाता, रोडवेज व रेलवे स्टेशन सहित भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लोगों की खासी भीड़ रही। उमसभ री गर्मी के कारण दुकानदार व ग्राहक पसीनें से तरबतर दिखे। पंखे व कूलर फर्राटा भर रहे थे, मगर राहत नहीं मिल रही थी।

विज्ञापन
Weather condition of Gorakhpur Sultry heat made everyone miserable
गोरखपुर के मौसम का हाल - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वातावरण में पुरवा हवा की दखल से शुक्रवार को उमस बढ़ गई। इससे लोग पसीने से तरबतर रहे। शहर से गांव तक उमस भरी गर्मी रही। पुरवा हवा के चलते न्यूनतम तापमान में उछाल आ गया। जबकि अधिकतम तापमान में गिरावट। उमस भरी गर्मी में पंखे और कूलर के हवा से भी राहत नहीं मिल पा रही थी। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
विज्ञापन


दो दिन पहले तक पश्चिमी हवा वातावरण में मजबूत पकड़ बनाए हुए थी। इससे तापमान में तेजी से इजाफा हुआ था। तल्ख धूप व पश्चिमी हवा के बीच प्रचंड गर्मी का कहर जारी रहा। शुक्रवार को पूर्वी हवा ने दस्तक दे दी। सुबह 9 बजे के बाद उमस भरी गर्मी का असर शुरू हो गया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में खून माफिया: फड़ वालों से कहते थे दलाल...डोनर लाओ, नोट ले जाओ, पुण्य भी कमाओ
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर शहर के गोलघर, बेतियाहाता, रोडवेज व रेलवे स्टेशन सहित भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लोगों की खासी भीड़ रही। उमसभ री गर्मी के कारण दुकानदार व ग्राहक पसीनें से तरबतर दिखे। पंखे व कूलर फर्राटा भर रहे थे, मगर राहत नहीं मिल रही थी। राहगीरों एवं यात्रियों का बुरा हाल रहा। मौसम वैज्ञानिक शफीक सिद्दीकी ने बताया कि पुरवा हवा के दबाव से उमस बढ़ी है। शनिवार को बादल छाने और कुछ जगहों पर हल्की बारिश के आसार हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed