{"_id":"5f3c046c8ebc3e3ca158728e","slug":"new-ssp-joginder-kumar-take-charge-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर आते ही नए एसएसपी ने दी चेतावनी, कहा- 'थाने पर जनता को नहीं मिला न्याय तो हटेंगे थानेदार'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर आते ही नए एसएसपी ने दी चेतावनी, कहा- 'थाने पर जनता को नहीं मिला न्याय तो हटेंगे थानेदार'
Tue, 18 Aug 2020 10:11 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 18 Aug 2020 10:11 PM IST
विज्ञापन
एसएसपी जोगिंदर कुमार।
- फोटो : अमर उजाला।
जनता को थाने पर न्याय मिल सके ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। ताकि बेवजह लोगों को अफसरों तक का चक्कर न काटना पड़े। हर थाने पर रजिस्टर होगा जिसमें आने वाले फरियादी उनके मामले और की गई कार्रवाई का ब्योरा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
इतना ही नहीं थाने से फरियादी को रिसीविंग भी देनी होगी, ताकि अफसर के पास फरियादी के आने पर थाने से यह न कहा जा सके कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया था।
विज्ञापन
यह बात नवागत एसएसपी जोगिंदर कुमार ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। मंगलवार को उन्होंने पदभार ग्रहण कर लिया। एसएसपी ने कहा कि जमीन के मामले में पुलिस का सीधा हस्तक्षेप नहीं होता है मगर जिन मामलों में विवाद होगा उन मामलों में राजस्व टीम के साथ पुलिस तालमेल बनाकर लोगों को न्याय दिलाएगी।
विज्ञापन
जनता को न्याय मिले और किसी को भी परेशानी ना हो, कानून के दायरे में मदद कैसे की जा सकती है यह सब व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि थाने पर बनने वाले रजिस्टर की रोजाना मॉनिटरिंग एसपी दफ्तर से हो सके ऐसी व्यवस्था की जाएगी।
Trending Videos
सही को न्याय के लिए नहीं भटकना होगा गलत की पैरवी नहीं चलेगी
जनप्रतिनिधियों के दबाव के सवाल पर एसएसपी ने साफ कहा कि जो सही है उसके लिए किसी को पैरवी करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। सबको खुद ही न्याय मिलेगा और जो गलत है उसका काम नहीं हो पाएगा चाहे किसी की भी सिफारिश क्यों ना हो।
माफिया की संपत्ति जप्त कर की जाएगी कुर्की
जिले और थाने के टॉप बदमाशों पर पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं गैंगेस्टर के आरोपी की संपत्ति जप्त कर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। अपराधी हर हाल में जेल में होंगे इसकी मॉनिटरिंग की जाएगी।
माफिया की संपत्ति जप्त कर की जाएगी कुर्की
जिले और थाने के टॉप बदमाशों पर पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं गैंगेस्टर के आरोपी की संपत्ति जप्त कर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। अपराधी हर हाल में जेल में होंगे इसकी मॉनिटरिंग की जाएगी।