{"_id":"6539722237e453b5f304da9a","slug":"new-list-of-polling-places-released-objections-will-be-resolved-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-347804-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मतदेय स्थलों की नई सूची जारी, आपित्तयों का होगा निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मतदेय स्थलों की नई सूची जारी, आपित्तयों का होगा निस्तारण
Thu, 26 Oct 2023 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 26 Oct 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में शामिल विधानसभा क्षेत्रों के मतदेय स्थलों की सूची बुधवार को जारी हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग के पूर्व अनुमोदन पर गोरखपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र, बांसगांव और संतकबीर नगर संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों की सूची का प्रकाशन किया। नई सूची में कुल 15 मतदेय स्थल बढ़े हैंं। निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि इसमें किसी तरह की आपत्ति होने पर संशोधन इत्यादि की प्रक्रिया की जाएगी।
जिले में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग के आदेश पर 27 अक्तूबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण होगा। इसके पूर्व जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से गोरखपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्रों कैंपियरगंज, पिपराइच, गोरखपुर शहर, गोरखपुर ग्रामीण, सहजनवा क्षेत्र और लोकसभा बांसगांव में शामिल चौरीचौरा, बांसगांव (अजा) और चिल्लूपार के अलावा संतकबीर नगर जिले के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में शामिल खजनी (अजा) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदेय केंद्रों की सूची जारी हुई। पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में इस बार 15 मतदेय स्थलों की संख्या बढ़ गई है। जिले में कुल 2064 मतदान केंद्र और 3678 मतदेय स्थल हैं। पूर्व में 3663 मतदेय स्थल थे। इन मतदेय स्थलों को लेकर आने वाली आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।
0000