फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   New GDA Vice President Mahendra Singh Tanwar took charge

गोरखपुर: नवागत GDA उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने संभाला कार्यभार, बोले- निपटाई जाएंगी जनसमस्याएं

Thu, 22 Sep 2022 10:16 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 22 Sep 2022 10:16 AM IST
सार

महेंद्र सिंह तंवर 2015 बैच के आइएएस अधिकारी हैं। इससे पहले वह गाजियाबाद नगर निगम में नगर आयुक्त के पद पर तैनात थे। वह शाहजहांपुर में सीडीओ की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। बहराइच व एटा में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में भी सेवाएं दी हैं।

विज्ञापन
New GDA Vice President Mahendra Singh Tanwar took charge
जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने संभाला कार्यभार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) के नए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने बुधवार की शाम चार बजे कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने सचिव उदय प्रताप सिंह के साथ विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर अधिकारियों-कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया।

विज्ञापन


इसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक कर प्राधिकरण की संचालित व प्रस्तावित परियोजनाओं की जानकारी ली। पत्रकारों से बात भी की और कहा कि सभी के सहयोग से शहर का विकास किया जाएगा। जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन


महेंद्र सिंह तंवर 2015 बैच के आइएएस अधिकारी हैं। इससे पहले वह गाजियाबाद नगर निगम में नगर आयुक्त के पद पर तैनात थे। वह शाहजहांपुर में सीडीओ की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। बहराइच व एटा में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में भी सेवाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूल रूप से हरियाणा के रोहतक जिले के रहने वाले महेंद्र सिंह ने बीटेक करने के बाद दो वर्षों तक निजी सेक्टर में भी कार्य किया है। उन्हें कविताएं लिखने का भी शौक है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed