{"_id":"632be89224269d40115c4298","slug":"new-gda-vice-president-mahendra-singh-tanwar-took-charge","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: नवागत GDA उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने संभाला कार्यभार, बोले- निपटाई जाएंगी जनसमस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: नवागत GDA उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने संभाला कार्यभार, बोले- निपटाई जाएंगी जनसमस्याएं
Thu, 22 Sep 2022 10:16 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 22 Sep 2022 10:16 AM IST
सार
महेंद्र सिंह तंवर 2015 बैच के आइएएस अधिकारी हैं। इससे पहले वह गाजियाबाद नगर निगम में नगर आयुक्त के पद पर तैनात थे। वह शाहजहांपुर में सीडीओ की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। बहराइच व एटा में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में भी सेवाएं दी हैं।
विज्ञापन
जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने संभाला कार्यभार।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) के नए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने बुधवार की शाम चार बजे कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने सचिव उदय प्रताप सिंह के साथ विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर अधिकारियों-कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया।
विज्ञापन
इसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक कर प्राधिकरण की संचालित व प्रस्तावित परियोजनाओं की जानकारी ली। पत्रकारों से बात भी की और कहा कि सभी के सहयोग से शहर का विकास किया जाएगा। जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
महेंद्र सिंह तंवर 2015 बैच के आइएएस अधिकारी हैं। इससे पहले वह गाजियाबाद नगर निगम में नगर आयुक्त के पद पर तैनात थे। वह शाहजहांपुर में सीडीओ की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। बहराइच व एटा में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में भी सेवाएं दी हैं।
विज्ञापन
मूल रूप से हरियाणा के रोहतक जिले के रहने वाले महेंद्र सिंह ने बीटेक करने के बाद दो वर्षों तक निजी सेक्टर में भी कार्य किया है। उन्हें कविताएं लिखने का भी शौक है।