फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   new coronavirus positive got in maharajganj

महराजगंज में 10 लोगों ने जीता कोरोना से जंग, तीन और मिले संक्रमित

Fri, 19 Jun 2020 12:07 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Fri, 19 Jun 2020 12:07 PM IST
विज्ञापन
new coronavirus positive got in maharajganj
कोरोना वायरस। - फोटो : पीटीआई
महराजगंज जिले में कोरोना पॉजिटिव को स्वस्थ होने की रफ्तार तेज है। यही कारण है कि कोरोना से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 81 हो गई है। जबकि एक्टिव केस घटकर 49 हो गया है। शुक्रवार को जहां तीन कोरोना पॉजिटिव मिले, वहीं 10 लोगों ने कोरोना से जंग जीता। जिससे उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया। इसकी पुष्टि जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने की है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि स्वास्थ विभाग की ओर से कोरोना पॉजिटिव की बेहतर देखभाल करने का परिणाम है कि मरीज जल्दी स्वस्थ हो जा रहे हैं। कोविड अस्पताल पुरैना में शिफ्टवार चिकित्सक एवं मेडिकल स्टाफ मरीजों की सेवा में लगे हैं।
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण की गंभीरता को देखते हुए 14 जून को भेजे गए कोरोना नमूनों की रिपोर्ट 18 जून की रात को मिली है। जिसके अनुसार जांच में 3 नमूने पॉजिटिव मिला है। पॉजिटिव मिले मरीजों में एक मरीज बांसपार मीर, एक मिठौरा, एक पचमा का निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें कोविड केयर हॉस्पिटल पुरैना में भर्ती किया गया है। अब जनपद में कोरोना के कुल मामले 133 हो गए हैं। वहीं कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 49 हो गए हैं। शुक्रवार को 10 कोरोना मरीज स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज हुए हैं।


स्वस्थ होने वालों में तीन फरेंदा, एक परतावल, एक मिठौरा, एक कैंपियरगंज, एक घुघुली, एक धानी, एक बृजमनगंज तथा एक नेपाल का निवासी है। इस प्रकार अब तक स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 81 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed