{"_id":"5ebb8f55730e5b222739016d","slug":"new-corona-positive-got-in-siddharthnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Gorakhpur: सिद्धार्थनगर जिले में चार नए कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 28","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Gorakhpur: सिद्धार्थनगर जिले में चार नए कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 28
Wed, 13 May 2020 11:40 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 13 May 2020 11:40 AM IST
सार
बाहरियों ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता, सभी को किया जा रहा है क्वारंटीन
मुंबई से आए थे लोग, तबीयत खराब होने पर कराई गई थी जांच
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : PTI
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में चार नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें दो युवक बांसी क्वॉरेंटीन सेंटर में रह रहे थे। ये सात मई को मुंबई से आए थे। वहीं बाकी दो अन्य शोहरतगढ़ तहसील के चौधरी सुभाष चंद्र ग्रामोदय इंटर कॉलेज मे क्वारंटीन थे।
विज्ञापन
बुधवार सुबह आई रिपोर्ट में इन सभी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 28 हो गई है। इनमें से अभी भी किसी की भी रिपोर्ट निगेटिव नहीं आई है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. सीमा राय ने बताया कि सभी कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीजों को बर्ड पर स्थित आइसोलेशन वार्ड में रखकर इलाज किया जा रहा है।