फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   New corona positive got in Maharajganj

महराजगंज में चार की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, अब संक्रमितों की संख्या हुई 12

Sun, 17 May 2020 11:02 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Sun, 17 May 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
New corona positive got in Maharajganj
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI

गोरखपुर मंडल के महराजगंज जिले कोरोना पॉजिटिव की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है। रविवार को चार कोरोना पॉजिटिव मिलने से अब संख्या बढ़कर दस हो गई है। वहीं 65 नमूने जांच के लिए भेजा गया। जिले में अब तक 17 केस सामने आए हैं, इनमें से 13 का इलाज चल रहा है। शेष ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन


जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि 15 और 16 मई को भेजे गए कोरोना जांच नमूनों में 2-2 नमूना जांच में पॉजिटिव मिला है। यह मुंबई से ट्रेन द्वारा आने वाला प्रवासी कामगार है। परतावल क्षेत्र के महुआ महूई तथा कांध सदर का निवासी है।
विज्ञापन


जिनकी स्क्रीनिंग फरेंदा स्थित जयपुरिया सेंटर में की गई थी। लक्षण पाए जाने पर जांच के लिए नमूना भेजा गया था। वहीं रविवार 65 नमूने जांच के लिए भेजा गया है। जिले में अब तक 17 केस सामने आए हैं, इनमें से 13 का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

जिले में ऐसे बढ़ा कोरोना का केस

14 मई को भेजे गए नमूनों में एक पॉजिटिव मिला। यह मुंबई से आने वाला प्रवासी कामगार है, जो हरपुर दर्जी टोला बृजमनगंज का रहने वाला है, उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती किया गया है।

वहीं बीते शुक्रवार को तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। यह सभी गुडगांव, महाराष्ट्र, दिल्ली से आए थे। जांच के लिए नमूना 13 मई को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। सोनरा गांव का युवक गुडगांव से 13 मई को आया। उसका नमूना जांच के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा गया।

वहीं घुघली क्षेत्र के हरखी निपनिया का युवक महाराष्ट्रा एवं पिपरा रतनपुर निवासी युवक दिल्ली से आया। इन तीनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं बीते 10 मई को भेजे गए नमूनों में एक नमूना पॉजिटिव मिला था। वह युवक दिल्ली से आया, जिसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है।

नौतनवां मॉडर्न एकेडमी स्कूल क्वारंटीन सेंटर में रुके हुए नेपाली नागरिकों की जांच रिपोर्ट 12 मई को मिली थी। जिसमें एक नेपाली नागरिक पॉजिटिव मिला। यह मुंबई से आया है। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। दो मजदूरों की जांच रिपोर्ट 13 मई को पॉजिटिव मिली है। एक दिल्ली से और एक मुंबई से आया है। एक युवक फरेंदा एवं दूसरा मिठौरा क्षेत्र के मोहनापुर का निवासी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed