फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   New corona positive got in Maharajganj UP

Coronavirus in Gorakhpur: दो मजदूरों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 11

Thu, 14 May 2020 09:29 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Thu, 14 May 2020 09:29 AM IST
विज्ञापन
New corona positive got in Maharajganj UP
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में देर रात आई रिपोर्ट में दो मजदूर कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या 11 हो गई है। इसकी पुष्टि जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि जनपद में आने वाले प्रवासियों की लगातार चिकित्सीय जांच कराई जा रही है। जिसमें दो का नमूना पॉजिटिव मिला है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इनमें से एक दिल्ली और एक मुंबई से आया है। दोनों क्रमश: फरेंदा व मिठौरा निवासी हैं। बता दें कि तीन अप्रैल को महराजगंज जिले में कोरोना के छह पॉजिटिव केस मिले थे। इनको मिठौरा क्षेत्र के जगदौर सीएचसी में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया था।
विज्ञापन


16 व 17 अप्रैल को लगातार इनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। इस दौरान जिला कोरोना मुक्त घोषित हो गया था। जिला कोरोना मुक्त घोषित होने के बाद फिर एक के बाद एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अब जिले में नया कोरोना मरीज मिलने स्वास्थ्य विभाग सख्ते में आ गया है। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 11 हो गई है, इनमें से 7 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है लेकिन एक को अभी निगरानी में रखा गया है। फिलहाल 4 मरीज एक्टिव हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed