फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   new corona positive got in Basti

Coronavirus in Gorakhpur: बस्ती जिले में 4 श्रमिक की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई 46

Thu, 14 May 2020 05:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Thu, 14 May 2020 05:16 PM IST
सार

  • बाहर से आ रहे लोगों ने जिले की बढ़ाई समस्या
  • मुंबई से आए 22 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टी

विज्ञापन
new corona positive got in Basti
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI

विस्तार

बस्ती जिले में कोरोना का कहर थम नहीं रहा है। अब गैर प्रांत से आए श्रमिक कोरोना पॉजिटिव हो रहे हैं। गुरुवार को मुंबई से आए चार और श्रमिकों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। अब तक मुंबई से आए श्रमिकों में 23 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ चुकी है। ये सभी ट्रक व अन्य वाहनों से जिले में आए हैं।
विज्ञापन

 
अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 46 हो गई है। इनमें से 22 लोगों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। 19 का इलाज चल रहा है। डीएम आशुतोष निरंजन के अनुसार जिले में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 23 हो गई है।
विज्ञापन


गैर प्रांत से जिले में श्रमिक लगातार आ रहे हैं। संदिग्ध मिलने पर जिला प्रशासन ने इन्हें अलग-अलग जगहों पर क्वारंटीन करा रहा है। इनके नमूने जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि जिले के कंटेनमेंट इलाके में स्थिति सामान्य है। नोडल अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि चारों श्रमिक ओपेक कैली में क्वारंटीन थे, जिन्हें मुंडेरवा सीएचसी स्थित आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।

बस्ती शहर के दो मोहल्ले ग्रीन जोन घोषित

बता दें कि बुधवार को कोरोना महामारी के मद्देनजर निर्धारित पांच में से शहर के दो कंटेंमेंट जोन मिल्लतनगर और गिदही खुर्द को ग्रीन जोन घोषित कर दिया गया। वहां पिछले 28 दिनों से कोई नया केस नहीं आया है। ऐसे में वहां की तमाम पाबंदियों में  ढील दी जा रही है।

डीएम आशुतोष निरंजन के मुताबिक उक्त दोनों मोहल्ले के निवासी सुबह साथ बजे से शाम सात बजे तक आवश्यक वस्तुओं की खरीद-फरोख्त करने के लिए अपने वार्ड/मोहल्ले और अन्य वार्ड/मोहल्ले में आवाजाही कर सकते हैं। शेष जनपद पूर्व की तरह ऑरेंज जोन में रखा गया है। जहां पहले के तरह की पाबंदियां लागू रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed