फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   New coaching depot in Gorakhpur will be built in Maniram for Vande Bharat

Gorakhpur News: वंदेभारत के लिए मानीराम में बनेगा नया कोचिंग डिपो, ये होंगी सुविधाएं

Wed, 10 Apr 2024 06:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 10 Apr 2024 06:32 AM IST
विज्ञापन
New coaching depot in Gorakhpur will be built in Maniram for Vande Bharat
वंदे भारत ट्रेन। - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
वंदेभारत ट्रेन की मरम्मत और धुलाई के लिए मानीराम में नया कोचिंग डिपो बनेगा। रेल प्रशासन ने जमीन चिह्नित कर ली है और इसके लिए सर्वे करा लिया गया है। नए कोचिंग डिपो में सभी अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद रहेंगी। इसके बन जाने से ट्रेन की मरम्मत और धुलाई में देरी नहीं होगी।

गोरखपुर से अयोध्या होकर वंदेभारत लखनऊ के रास्ते इलाहाबाद तक जाती है। इस ट्रेन की मरम्मत और धुलाई अभी न्यू वाशिंग पिट पर हो रही है। भविष्य में गोरखपुर से वाराणसी-प्रयागराज, गोरखपुर-पटना, गोरखपुर-दिल्ली और गोरखपुर से आगरा के लिए वंदेभारत ट्रेन चलाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


ऐसे में वंदेभारत एक्सप्रेस की मरम्मत के लिए अलग कोचिंग डिपो की जरूरत महसूस की जा रही थी।

इसी क्रम में रेल प्रशासन ने मानीराम रेलवे स्टेशन के पास नया कोचिंग डिपो बनाने का निर्णय लिया है। इस डिपो में 26 कोच की रेक के लिए वाशिंग पिट भी बनेगा। वंदेभारत ट्रेन की एक रेक है जो आने के बाद उसी को भेजा जाता है। ऐसे में कोच की मरम्मत व नियमित जांच का काम तत्काल होना चाहिए। अलग कोचिंग डिपो होने से यह काम आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यू कोचिंग डिपो में बनेगा नया वाशिंग पिट
गोरखपुर। रेलवे के न्यू कोचिंग डिपो में अब नया वाशिंग पिट बनाया जाएगा। पुराने पिट की ऊंचाई अधिक ज्यादा न होने से कोच की मरम्मत में दिक्क्त हो रही है। ऐसे में पुराने वाशिंग पिट की जगह ही नया वाशिंग पिट तैयार किया जाएगा। इससे ट्रेनों की मरम्मत में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed