फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   New caases of corona in eastern up including child of two and half years 

कोरोनाः देवरिया और महाराजगंज में मिले नए केस, कुशीनगर में ढाई साल का बच्चा भी संक्रमित

Sun, 31 May 2020 12:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 31 May 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
New caases of corona in eastern up including child of two and half years 
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पूर्वी यूपी में कोरोना के नए मामले मिलने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में कुशीनगर में शनिवार देर रात मेडिकल कालेज से मिली रिपोर्ट में जिले के छह लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें एक ढाई साल का बच्चा भी है। इन सभी का सैम्पल 28 मई को मेडिकल कालेज भेजा गया था। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पॉजिटिव पाए गए इन छह लोगों में दुदही क्षेत्र के तिलकपट्टी गांव का 20 वर्षीय युवक तथा खड्डा क्षेत्र के 26 वर्षीय युवक के अलावा कसया क्षेत्र के एक 36 वर्षीय तथा एक 30 वर्षीय युवक शामिल हैं। 
विज्ञापन


पडरौना क्षेत्र के जिन दो में  कोरोना की पुष्टि हुई है उनमें से एक व्यक्ति 49 वर्ष का अधेड़ तथा दूसरा ढाई साल का बच्चा है। अभी इनमे से किसी की केस हिस्ट्री का पता नहीं चला है। सीएमओ डॉ एनपी गुप्ता ने बताया कि पॉजिटिव पाए गए लोगों की सूची सम्बन्धित ब्लॉक की सीएचसी को भेज दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


देवरिया में नौ और कोरोना पॉजिटिव मिले
जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नही ले रहा है। शनिवार रात को आई जांच रिपोर्ट में  9 और कोरोना संक्रमित मिले है। सैम्पलिंग के बाद सभी को गांव के क्वारंटीन सेन्टर में रखा गया था। जिले में संक्रमितों की संख्या 80 पहुच गई है। इनमें से 25 लोग ठीक हो चुके है, जबकि एक की मौत हो गई है। सभी मुंबई और हरियाणा से आएं हैं। 

महराजगंज में 10कोरोना पाजिटिव मिले
जिले में शनिवार को 10 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इससे अब जिले मे कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 61 हो चुकी है। एक्टिव केस 43 हो चुके हैं जबकि 17 लोग स्वस्थ  हुए हैं। 


उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आईए अंसारी ने बताया कि  30 मई की रात में आई जांच रिपोर्ट के मुताबिक पकड़ी बिशुनपुर गांव के भाई-बहन कोरोना पाजिटिव मिले हैं। वहीं मोजरी, गडऊरा, बरगदवा, पंडितपुर कैंपियरगंज से एक-एक कोरोना पाजिटिव मिले हैं। इसके अलावा पिपरामौनी गांव के 3 लोग कोरोना पाजिटिव  मिले हैं। निचलौल कस्बे के मारवाड़ी मोहल्ले में एक व्यक्ति कोरोना पाजिटिव मिला है। यह सभी मुम्बई एव दिल्ली से आए हैं। जांच के लिए इनका नमूना 28 मई को मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed