फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Neuro surgery will start soon in BRD Medical College

गोरखपुर: बीआरडी मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू होगी न्यूरो सर्जरी, पांच साल से थी बंद

Sat, 11 Dec 2021 01:40 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 11 Dec 2021 01:40 AM IST
सार

प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने दो दिन पहले ही उप प्राचार्य डॉ. महिम मित्तल, एनस्थीसिया के विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील आर्या और जरनल सर्जरी के विभागाध्यक्ष डॉ. योगेश पाल के साथ बैठक की थी। इस दौरान तीनों न्यूरो सर्जन मौजूद रहे।

विज्ञापन
Neuro surgery will start soon in BRD Medical College
BRD medical college - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में जल्द ही न्यूरो सर्जरी शुरू होगी। यह सर्जरी नेहरू अस्पताल के जनरल सर्जरी विभाग के ऑपरेशन थिएटर में की जाएगी। इसकी तैयारी मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने शुरू कर दी है। सर्जरी के लिए 25 मरीजों की सूची बनाई गई है।

विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने दो दिन पहले ही उप प्राचार्य डॉ. महिम मित्तल, एनस्थीसिया के विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील आर्या और जरनल सर्जरी के विभागाध्यक्ष डॉ. योगेश पाल के साथ बैठक की थी। इस दौरान तीनों न्यूरो सर्जन मौजूद रहे। डॉक्टरों ने वर्तमान संसाधनों में मध्यम दर्जे की न्यूरो सर्जरी शुरू करने पर सहमति जताई।

विज्ञापन

पांच साल से बंद है न्यूरी सर्जरी

मेडिकल कॉलेज में पांच साल से न्यूरो सर्जरी बंद है। न्यूरो सर्जन सेवानिवृत्त हो गए थे। अब प्रदेश सरकार द्वारा सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को बीआरडी में तैनात किया गया। इन 14 सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों में तीन न्यूरो सर्जन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में न्यूरो सर्जरी का ऑपरेशन जल्द शुरू हो जाएगा। शुरुआत में ऐसे ऑपरेशन किए जाएंगे जिसमें खतरे की गुंजाइश कम हो। सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक पूरी तरह संचालित होने के बाद गंभीर और अति गंभीर मरीजों का भी ऑपरेशन किया जाएगा। न्यूरोसर्जरी की इमरजेंसी भी शुरू की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed