फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Neuro surgery will start soon in BRD Gorakhpur

खुशखबर: गोरखपुर बीआरडी में जल्द शुरू होगी न्यूरो सर्जरी, जानिए कब से मरीजों का हो सकता है ऑपरेशन

Sat, 26 Feb 2022 12:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 26 Feb 2022 12:23 PM IST
सार

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने कहा कि न्यूरो सर्जरी के लिए सारी व्यवस्था कॉलेज प्रशासन के पास उपलब्ध है। ऑपरेशन थियेटर में मशीनें इंस्टाल करने की शुरुआत हो चुकी है। उम्मीद है कि एक मार्च से ऑपरेशन शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
Neuro surgery will start soon in BRD Gorakhpur
BRD medical college - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में जल्द ही मरीजों की न्यूरो सर्जरी हो सकेगी। इसकी शुरुआत सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के न्यूरो विभाग में की जाएगी। विभाग के ऑपरेशन थियेटर में माइक्रोस्कोप और ड्रिल मशीन भी मंगा ली गई है। एक से दो दिन में उसे इंस्टाल कर दिया जाएगा। इसके बाद मरीजों की सर्जरी शुरू की जाएगी। बताया जा रहा है कि कॉलेज प्रशासन एक मार्च से इसकी शुरुआत करेगा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में तीन माह पहले सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की तैनाती की गई थी। इसके बाद से न्यूरो सर्जरी विभाग की ओपीडी भी शुरू कर दी गई थी। हार्ट की आईपीडी और कैथ लैब की शुरुआत हो चुकी है। हृदय रोग के मरीजों के ऑपरेशन भी किए जा रहे हैं। इन सबके बीच अब न्यूरो के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है।
विज्ञापन


कॉलेज प्रशासन का कहना है कि सीनियर रेजीडेंट (एसआर), जूनियर रेजीडेंट (जेआर), स्टाफ नर्स, वार्ड ब्वॉय पर्याप्त हैं। एनेस्थीसिया के डॉक्टर भी मौजूद हैं। ऑपरेशन थियेटर भी बनकर तैयार हो चुका है, जिन मशीनों को इंस्टाल करना है, उनके इंजीनियरों ने प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। मौजूदा समय में तीन न्यूरो सर्जन हैं। उम्मीद है कि एक मार्च से मरीजों का ऑपरेशन भी शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक न्यूरो सर्जन डॉ. सतीश कुमार नायक ने कहा कि न्यूरो का ऑपरेशन थियेटर जल्द ही शुरू हो जाएगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। ओपीडी में मरीज देखे जा रहे हैं। अब मरीजों को ऑपरेशन के लिए कहीं और जाने की जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।


बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने कहा कि न्यूरो सर्जरी के लिए सारी व्यवस्था कॉलेज प्रशासन के पास उपलब्ध है। ऑपरेशन थियेटर में मशीनें इंस्टाल करने की शुरुआत हो चुकी है। उम्मीद है कि एक मार्च से ऑपरेशन शुरू हो जाएगा। इस पहल के बाद से न्यूरो के मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed