{"_id":"61572d018ebc3ed34f1c248c","slug":"ner-first-tourist-train-will-run-between-mailani-bichhiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वोत्तर रेलवे: मैलानी-बिछिया के बीच चलेगी एनईआर की पहली टूरिस्ट ट्रेन, देख सकेंगे वन्य जीवों की दुनिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वोत्तर रेलवे: मैलानी-बिछिया के बीच चलेगी एनईआर की पहली टूरिस्ट ट्रेन, देख सकेंगे वन्य जीवों की दुनिया
Fri, 01 Oct 2021 09:24 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 01 Oct 2021 09:24 PM IST
सार
यह पूर्वोत्तर रेलवे की पहली टूरिस्ट ट्रेन होगी। ट्रेन को चलाने के पूर्वोत्तर रेलवे ने दो साल पहले ही प्रस्ताव भेजा था जिसे बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। बोर्ड की मंजूरी के बाद इज्ज्तनगर मंडल ने इसका डिटेल प्रस्ताव बनाकर रेलवे बोर्ड के पास अंतिम मंजूरी के लिए भेजा।
विज्ञापन
टूरिस्ट ट्रेन। (फाइल फोटो)
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिमला-कालका, दार्जिलिंग, मणिपुर और असोम की तरह पूर्वोत्तर रेलवे में भी टूरिस्ट ट्रेन चलाने की मंजूरी रेलवे बोर्ड ने पूर्वोत्तर रेलवे को दे दी है। यह टूरिस्ट ट्रेन इज्ज्तनगर डिवीजन के मैलानी से बिछिया के बीच चलाई जाएगी। इस रूट पर पांच घंटे की 107 किलोमीटर की जंगल की यात्रा बेहद रोमांचकारी होगी।
विज्ञापन
यात्री इस ट्रेन से बाघ, तेंदुआ, हाथी जैसे जंगली जानवर आराम से यात्रा के दौरान देख सकेंगे। ट्रेन के कोच में जो सीट लगाई जाएंगी, जो पुशबैक कर नीचे भी की जा सकेंगी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि यह पूर्वोत्तर रेलवे की पहली टूरिस्ट ट्रेन होगी। ट्रेन को चलाने के पूर्वोत्तर रेलवे ने दो साल पहले ही प्रस्ताव भेजा था जिसे बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। बोर्ड की मंजूरी के बाद इज्ज्तनगर मंडल ने इसका डिटेल प्रस्ताव बनाकर रेलवे बोर्ड के पास अंतिम मंजूरी के लिए भेजा।
विज्ञापन
एनई रेलवे के प्रस्ताव पर बोर्ड ने शुक्रवार की शाम को इसे चलाने की मंजूरी दे दी। इस मंजूरी के बाद बताया जा रहा है कि दो से तीन दिन के अंदर इसकी शुरुआत हो सकती है। ट्रेन में 10 कोच होंगे। रंग-बिरंगी बोगिया डिवीजन में आ चुकी हैं। हर बोगी की दीवार पर कई सारे जंगली जानवर जैसे हाथी, बाघ, चीतल और गैंडे के चित्र बनाए गए हैं। इस ट्रेन की बोगियों में सीटों को बेहद आरामदायक बनाया गया है।