फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nepali youth reached maharajganj for recruitment in Indian Army

भारतीय सेना में भर्ती के लिए नौतनवां पहुंचे नेपाली युवक, जानिए कब तक चलेगी भर्ती

Wed, 03 Mar 2021 06:58 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Wed, 03 Mar 2021 06:58 PM IST
विज्ञापन
Nepali youth reached maharajganj for recruitment in Indian Army
भर्ती देखते नेपाली युवक। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज नगर के नौतनवां इंटर कॉलेज नौतनवां में जीआरडी गोरखपुर द्वारा 4 मार्च को नेपाली युवाओं की भारतीय सेना में भर्ती का आयोजन किया गया है। जिसमें शामिल होने के लिए नेपाल के युवक बुधवार को नौतनवां कस्बे में पहुंचे।

विज्ञापन


लोग नगर के होटल, मैरिज हाल व अपने सगे संबंधियों के वहां ठहरने की व्यवस्था में लगे रहे। जीआरडी कूड़ा घाट गोरखपुर द्वारा आयोजित भारतीय सेना में नेपाली युवाओं की भर्ती 4 मार्च से 15 मार्च तक होनी है। 4 मार्च को पहले दिन नेपाल के प्रदेश नंबर पांच के कपिलवस्तु, परासी, बर्दिया, अर्घाखांची व दांग जिले के अभ्यर्थियों की भर्ती होगी।
विज्ञापन


इसी प्रकार 15 मार्च तक नेपाल के अन्य जिलों के अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया चलेगी। अभ्यर्थियों की जानकारी के लिए नौतनवां इंटर कॉलेज के मुख्य द्वार पर भर्ती सूचना बोर्ड लगाया गया है। जहां बड़ी संख्या में नेपाली युवक इंटर कॉलेज के मुख्य द्वार के पास लगे सूचना बोर्ड पढ़कर जानकारी ले रहे थे। उपजिलाधिकारी नौतनवां प्रमोद कुमार ने बताया कि जीआरडी गोरखपुर द्वारा सेना में नेपाली युवकों की भर्ती 4 मार्च से शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed