{"_id":"5f5e197d8ebc3e4dd311e576","slug":"nepali-man-died-in-india-nepal-border-after-return-maharastra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र से अपने वतन लौट रहे नेपाली युवक की सरहद पर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराष्ट्र से अपने वतन लौट रहे नेपाली युवक की सरहद पर हुई मौत
Sun, 13 Sep 2020 06:37 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, सोनौली (महराजगंज)।
अमर उजाला ब्यूरो, सोनौली (महराजगंज)।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 13 Sep 2020 06:37 PM IST
विज्ञापन
indo-nepal border
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल वापसी के लिए महाराष्ट्र से चल कर सोनौली पहुंचे एक नेपाली नागरिक की बस से उतरते ही मौत हो गई। साथियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची सोनौली पुलिस नेपाल पुलिस की मद्द से उसके परिजनों को सूचित कर शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
रविवार की शाम 30 नेपाली नागरिकों का एक दल महाराष्ट्र से बस रिजर्व कर नेपाल जाने के लिए सोनौली पहुंचा। बस सोनौली के एक पार्किंग में रूकी। उसी समय एक युवक बस से नीचे उतरा और रिक्शे से नेपाल जाने की तैयारी करने लगा। उसी समय वह एकाएक जमीन पर गिर गया और बेहोश हो गया। उसके साथियों ने उसे उठाने का बहुत प्रयास किया लेकिन वह नहीं उठ सका।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी सोनौली अशोक कुमार ने बताया कि युवक की पहचान तिलक बहादुर कार्की निवासी कृष्णा गांव पालिका वार्ड नंबर 2 जिला गुलमी नेपाल के रूप में हुई है। नेपाल पुलिस के सहयोग से युवक के परिजनों को सूचित किया गया है। कोरोना को देखते हुए डॉक्टरों को सूचित किया गया है। उनकी देखरेख में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन