फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nepali citizens on hunger strike insistence to go home during lockdown

महराजगंज: घर जाने की जिद पर भूख हड़ताल किए नेपाली नागरिक, अधिकारियों ने समझाया

Sun, 17 May 2020 04:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 17 May 2020 04:04 PM IST
विज्ञापन
Nepali citizens on hunger strike insistence to go home during lockdown
नेपाली नागरिकों को समझाते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

नेपाल अपने घर जाने की जिद पर अड़े 93 नेपाली नागरिको ने खाना पीना छोड़ भूख हड़ताल पर बैठे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस एवं नेपाल के अधिकारियों ने समझा कर शांत कराया।

विज्ञापन


तीन दिन के अंदर नेपाल में प्रवेश दिलाने का आश्वासन नेपाल के अधिकारियों ने दिया। इसके बाद भूख हड़ताल समाप्त हुआ। सभी नागरिक पिछले 25 दिनों से क्वारंटीन हैं। अपने घर जाने की जिद पर अड़े हैं।
विज्ञापन


रविवार की सुबह नौतनवां कस्बे के एक विद्यालय में क्वारंटीन किए गए 93 नेपाली नागरिक भूख हडताल शुरू कर दिए। यह सभी लॉकडाउन के दौरान भारत से नेपाल जाने के लिए सरहद तक पहुंचे, जिन्हें नेपाल प्रशासन ने प्रवेश की अनुमति नहीं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाली अधिकारियों से थे परेशान

सभी को भारतीय प्रशासन ने क्वारंटीन सेंटर में रख कर इनके खाने पीने और रहने की व्यवस्था कर रही है। 25 दिनों तक नेपाल प्रशासन द्वारा इनकी सुधि नहीं लेने पर सभी नाराज हो गए और भूख हड़ताल कर दिए। जिसकी सूचना स्थानीय अधिकारियों ने रूपनदेही जिला प्रशासन को दी।

मौके पर पहुंचे रूपनदेही जिले के जिला प्रशासनिक अधिकारी दुर्गा प्रसाद ने सभी को समझा-बुझा कर शांत किया और लोग मान गए। उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारियों से वार्ता कर तीन दिनों के अंदर सभी को प्रवेश दिया जाएगा।

 इस मौके पर एसडीएम नौतनवां जसधीर सिंह यादव, सीओ राजू कुमार साव, डीएसपी शसस्त्र रूपनदेही मान बहादुर शाही, इंस्पेक्टर बेलहिया ईश्वरी अधिकारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed