{"_id":"5ec2c2318ebc3e907e5a81cc","slug":"nepali-citizens-create-ruckus-at-border-in-maharajganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नेपाली नागरिकों ने सरहद पर किया हंगामा, अधिकारी प्रदर्शनकारियों के समझाने में लगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाली नागरिकों ने सरहद पर किया हंगामा, अधिकारी प्रदर्शनकारियों के समझाने में लगे
Mon, 18 May 2020 10:43 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 18 May 2020 10:43 PM IST
विज्ञापन
नेपाली नागरिकों का हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
देश के विभिन्न शहरों से सोनौली कस्बे मे आए नेपाली नागरिकों ने सोमवार की रात 9 बजे नो मैंस लैंड पर हंगामा कर दिया। यह देखते हुए दोनों देशों की पुलिस सरहद पर सतर्क हो गई। अधिकारी नेपाली नागरिकों को समझाने में लगे हैं। लेकिन वह अपनी जिद पर अड़े हैं कि क्वारंटीन की अवधि पूरा करने पर भी नेपाली प्रशासन क्यों नहीं प्रवेश की अनुमति दे रहा है।
सभी नेपाली नागरिक बॉर्डर पर नो मैंस लैंड के पास बैठे हैं। भारत नेपाल सीमा सोनौली बस स्टेशन में क्वारंटीन करीब 200 नेपाली नागरिकों ने सोमवार की रात 9:00 बजे नेपाल जाने को लेकर हंगामा कर दिया।
जब तक पुलिस सतर्क होती, तब तक नेपाली नागरिक प्रदर्शन करते हुए सोनौली सीमा पर नो मैंस लैंड के पास इकट्ठा हो गए। यहां सभी नेपाली नागरिकों ने मोदी योगी जिंदाबाद के नारे लगाए, जबकि नेपाल प्रशासन के विरोध में जमकर गुस्से का इजहार किया।
विज्ञापन
सभी नेपाली नागरिकों ने कहा कि जब पहले ही क्वारंटीन की अवधि हम लोग पूरा कर चुके हैं तो नेपाल सरकार क्यों नहीं प्रवेश की अनुमति दे रही हैl

Trending Videos
नेपाली नागरिकों के हंगामे को देखते हुए एसडीएम जसधीर सिंह ,सीओ राजू कुमार साव, इंस्पेक्टर निर्भय सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस बॉर्डर पर पहुंच गई। वहीं नेपाल की तरफ से भी पुलिस अपनी सीमा में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सतर्क हो गई।
सीओ राजू कुमार साव का कहना है कि हंगामा कर रहे नेपाली नागरिकों को समझाया जा रहा है। घटना के बारे में जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है, स्थिति नियंत्रण में है।
सीओ राजू कुमार साव का कहना है कि हंगामा कर रहे नेपाली नागरिकों को समझाया जा रहा है। घटना के बारे में जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है, स्थिति नियंत्रण में है।