फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nepalese tomatoes are being consumed fiercely in gorakhpur market

Gorakhpur News: कस्टम अफसर के नपने का नहीं कोई डर...मोटा है मुनाफा इसलिए मंडी में जमकर खपा रहे नेपाली टमाटर

Thu, 13 Jul 2023 10:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 13 Jul 2023 10:55 AM IST
सार

नेपाली टमाटर के मंडी में पहुंचने के साथ ही बंगलुरू के टमाटर अब मंडी से गायब हो गया है। महंगा होने के कारण कोई भी व्यापारी बंगलुरू के टमाटर को नहीं खरीद रहा है। बुधवार को बहुत ही कम दुकानों पर बंगलुरु के टमाटर देखने को मिले।

विज्ञापन
Nepalese tomatoes are being consumed fiercely in gorakhpur market
मंडी में टमाटर बेचता दुकानदार - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नेपाल से तस्करी करके लाया जा रहा टमाटर यहां की मंडियों में भरा पड़ा है। तस्करी के ही मामले में नेपाल सीमा पर तैनात छह पर गाज भी गिर चुकी है। लेकिन, तस्करों का नेटवर्क और सिस्टम इतना मजबूत है कि किसी को कार्रवाई का कोई खौफ नहीं है। अंदाजा इसी बात से लगा लें कि दस दिन पहले तक महेवा मंडी में रोजाना दो गाड़ियां आती थीं लेकिन, कस्टम के अफसरों के नपने के बाद अब सात से आठ गाड़ियां आने लगी हैं।

विज्ञापन


बंगलुरु के टमाटर से काफी सस्ता होने के चलते नेपाली टमाटर की मांग भी ज्यादा है और व्यापारियों को इसे खपाने में बहुत मशक्कत भी नहीं करनी पड़ रही है। मंडी के जानकारों के मुताबिक रोजाना सात से आठ लाख रुपये का नेपाली टमाटर महेवा मंडी में खपाया जा रहा है।
विज्ञापन


महेवा थोक मंडी के पिछले 10 दिनों से धड़ल्ले से नेपाली टमाटर आ रहे हैं। ये टमाटर मंडी में इसलिए छा गए क्योंकि ये बंगलुरू के टमाटर से काफी सस्ते हैं और व्यापारियों को मोटा मुनाफा भी मिल रहा है। जो टमाटर कारोबारी बंगलुरू के टमाटर मंगाते थे, अब वह भी ज्यादा मुनाफे के लिए नेपाली टमाटर का कारोबार करने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: टमाटर से ऊपर हरी मिर्च, प्याज-नींबू की पूछ नहीं...मंडी में फेंक रहे व्यापारी

नेपाल से अवैध तरीके से तस्करी करके लाए जा रहे टमाटर अब महेवा मंडी के अलावा आसपास की मंडियों में भी पहुंचने लगा है। चौरीचौरा, खलीलाबाद, महाराजगंज, बस्ती की मंडी में नेपाली टमाटर रोजाना पहुंच रहा है। बुधवार को मंडी में बंगलुरू के टमाटर 100 से 120 रुपये किलो बिके जबकि नेपाली टमाटर 60 से 80 रुपये की कीमत किलो
 

मंडी से बंगलुरु के टमाटर गायब

नेपाली टमाटर के मंडी में पहुंचने के साथ ही बंगलुरू के टमाटर अब मंडी से गायब हो गया है। महंगा होने के कारण कोई भी व्यापारी बंगलुरू के टमाटर को नहीं खरीद रहा है। बुधवार को बहुत ही कम दुकानों पर बंगलुरु के टमाटर देखने को मिले।

गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान आचार्य डॉ. वीएन पांडेय ने कहा कि नेपाल में दो सीजन में टमाटर और मटर की फसल होती है। यही कारण है कि नेपाल से टमाटर यहां आ रहा है। पहले बंगलूरु का टमाटर भी सस्ते दाम में आता था तो नेपाल के टमाटर को कोई पूछता नहीं था। जहां तक सेहत की बात है तो नेपाल का टमाटर भी नुकसानदायक नहीं है। अब तो टमाटर के ऐसे जीन खोज लिए गए हैं जो 10 से 15 दिनों तक खराब नहीं होते हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed