फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   nepal mp Sarita giri sacked from party and parliament due to map dispute

नेपाल में भारत की पक्षधर सांसद सरिता गिरी पद से हटाई गईं, नए नक्शे का किया था विरोध

Sat, 11 Jul 2020 08:57 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 11 Jul 2020 08:57 AM IST
सार

  • नक्शे में भारतीय क्षेत्र शामिल किए जाने का संसद में किया था विरोध
  • पार्टी व्हिप का उल्लंघन करना बताया जा रहा पदच्युत करने का कारण

विज्ञापन
nepal mp Sarita giri sacked from party and parliament due to map dispute
सरिता गिरी(file) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नेपाल में भारत की मुखर पक्षधर नेपाल समाजवादी पार्टी की सांसद सरिता गिरी को नेपाल सरकार ने सांसद पद से हटा दिया। वह नेपाल की संसद में भारत के पक्ष में बोलने वाली एकमात्र आवाज मानी जाती हैं। इसके अलावा नेपाल में भारत के सभी समाचार चैनलों पर भी रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नेपाल के संघीय संसद सचिवालय ने समाजवादी पार्टी की सांसद सरिता गिरी को पद से हटाने की अधिसूचना जारी की है। बताया जा रहा है कि सभाप्रमुख अग्नि प्रसाद सापकोटा ने समाजवादी पार्टी की ओर से प्राप्त पत्र के आधार पर यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन


सरिता गिरी को सांसद पद से हटाने के लिए नेपाल के संविधान की धारा 89 के तहत कार्रवाई की गई है। उनको पदच्युत किए जाने का कारण पार्टी व्हिप का उल्लंघन करना माना जा रहा है। राजनैतिक जानकारों के अनुसार नेपाल में ओली सरकार की ओर से जो नया राजनीतिक नक्शा प्रकाशित किया गया था, जिसमें नेपाल ने भारत के कुछ हिस्सों को अपने नक्शे में शामिल कर लिया, उसके विरोध में सरिता गिरी ने पार्टी व्हिप का उल्लंघन करते हुए मतदान करने की कोशिश की थी और संसद का बहिष्कार भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह कहते हुए सरकार का विरोध किया था कि कालापानी, लिपुलेख और लिंपियाधुरा को नेपाल के नक्शे में शामिल करने का सरकार के पास कोई आधार नहीं है। उन्होंने इसे सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला दिया था जिसके अनुसार किसी राष्ट्रीय प्रतीक में बदलाव के लिए पर्याप्त आधार की आवश्यकता है।

उनका दावा था कि सरकार ने इस विधेयक में नए नक्शे में शामिल किए जा रहे इलाकों को लेकर कोई आधार या सबूत नहीं दिया है। ओली सरकार से पूछा था कि सीमा विवाद तो चीन के साथ भी है चीन के पास हमारी जो जमीन है उसे नक्शे में क्यों नहीं शामिल किया जा रहा है।

उन्होंने नए नक्शे के विरोध में संसद में एक संशोधन प्रस्ताव पेश कर देश का पुराना नक्शा ही जारी रखने की मांग की थी। स्पीकर ने उनका प्रस्ताव प्रतिनिधि सभा की रूल बुक की धारा 122 के आधार पर खारिज कर दिया। यह नियम कहता है कि कोई संशोधन बिल की मूल भावना के खिलाफ नहीं हो सकता है। इसके बाद सरिता गिरी सदन से बाहर चली गईं।

नेपाल में भारतीय चैनलों पर रोक

एक अन्य खबर के मुताबिक नेपाल में भारतीय चैनलों के प्रसारण पर रोक लगा दी गई है। इसलिए अब सीमा पार के भारतीय मूल के नेपाली जन हिंदी समाचारों को नहीं देख सकेंगे। इसे राजनीतिक क्षेत्रों में भारत विरोध और चीन के समर्थन में एक और कदम बताया जा रहा है। बता दें कि भारतीय इलेक्ट्रानिक मीडिया चीन की दादागीरी का खुल कर विरोध कर रही है। जिससे माना जा रहा है कि नेपाल ने चीन के दबाव में यह कदम उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed